Haryana News: हरियाणा पदक विजेता खिलाड़ियों को सर्वाधिक नकद पुरस्कार राशि देने वाला राज्य: बंडारू दत्तात्रेय
Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा के बजट सत्र-2024 में अभिभाषण के दौरान कहा कि हमारे युवाओं की खेलों में उपलब्धियां देखकर गर्व होता है। हमारे खिलाड़ियों ने ओलम्पिक व अन्य अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। वर्ष 2022 में हुए बर्मिंघम में हुए कॉमनवैल्थ गेम्स में भारत को मिले 61 पदकों में से 20 पदक हमारे खिलाड़ियों ने जीते।
उन्होंने कहा कि हरियाणा अपने पदक विजेता खिलाड़ियों को सर्वाधिक नकद पुरस्कार राशि देने वाले राज्यों में से एक है। सरकार ने खिलाड़ियों को गत चार वर्षों में 224.20 करोड़ रुपए से अधिक के नकद पुरस्कार दिए हैं। हरियाणा देश का पहला राज्य है। जिसने ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करते ही खिलाड़ी को तैयारी के लिए 5 लाख रुपए की एडवांस राशि देने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही एशियन, पैरा एशियन, कॉमनवैल्थ खिलाड़ियों को भी 2.50 लाख रुपए एडवांस देने का प्रावधान किया है।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां आवंटित की गईं। 24 आवासीय अकादमियों में खिलाड़ियों को प्रतिदिन 400 रुपए डाइट मनी दी जाती है। राज्य सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 550 नए पद सृजित किए हैं। खिलाड़ियों को ग्रुप-सी में 3 प्रतिशत और डी की नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications