'विपक्ष की नई पार्टी INDIA का कोई स्वर्ग सिधार गया होगा, इसलिए..', संसद में काले कपड़े पहनने पर बोले अनिल विज
Anil Vij: संसद का मानसून सत्र चल रहा है। इस बीच विपक्षी नेताओं ने काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि काले कपड़े तो मातम में ही पहने जाते हैं। यह जो नई पार्टी बनी है उसके जन्म के साथ ही कोई स्वर्ग सिधार गया होगा। इसलिए ये काले कपड़े पहनकर आए हैं।
यूसीसी पर विपक्ष के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार के लिए सभी धर्मों के लोग एक समान है, इसके लिए कानून बनाने की आवश्यकता है। कुछ लोग तो पैदा ही विरोध करने के लिए हुए हैं। इसमें किसी को क्या ऐतराज है कि सरकार सबको समान नजर से देखे?

बता दें कि मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए विपक्ष लगातार मांग कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री सदन में आकर मणिपुर पर अपना जवाब दें। इसको लेकर दोनों सदनों में लगातार गतिरोध जारी है।
बता दें कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्षी दल पीएम मोदी के सदन में बयान की मांग कर रहे हैं। आगे की रणनीति बनाने के लिए उन्होंने गुरुवार को एक बैठक की। जिसमें विपक्षी सांसदों को मणिपुर भेजने का फैसला लिया गया। जानकारी के मुताबिक विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसद 29-30 जुलाई को हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वो वहां पर जमीनी हालात का जायजा लेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वैसे शनिवार और रविवार को सदन की कार्यवाही नहीं होती, ऐसे में इन दो दिनों को चुना गया है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- Manipur Violence: संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे विपक्षी सांसद, राघव चड्ढा बोले- मणिपुर को बचाएं PM












Click it and Unblock the Notifications