Nuh Violence: हरियाणा में हिंसा करने वालों पर 83 FIR, 159 लोग गिरफ्तार-गृह मंत्री अनिल विज

Mewat Violence Haryana: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बातचीत में मेवात हिंसा केस में सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।

Mewat Violence Haryana: हरियरणा के नूंह (मेवात) से शुरू हुई कई जिलों में फेल चुकी है। नूंह के बाद अब पलवल हिंसा की आग में जल रहा है। कई जगहों से आगजनी तथा पत्थरबाजी की खबरें आई हैं।

haryana Home Minister Anil Vij

इधर, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल में मीडिया से बातचीत में सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि लोगों को सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ पोस्ट या फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए।

विज के अनुसार अभी नूंह हिंसा 2023 की जांच जारी है। हरियाणा पुलिस ने 83 एफआईआर दर्ज की हैं। 159 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस विभिन्‍न जगहों से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

इधर, हरियाणा सरकार ने उत्तेजक/सामग्री/वीडियो/फोटोग्राफ/घृणास्पद भाषण आदि को प्रसारित होने से रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की निगरानी के लिए निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों की एक समिति का गठन किया है ताकि कानून और व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखा जा सके।

समिति उनके संबंध में उपचारात्मक/सुधारात्मक कदम उठाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+