Haryana Hinsa: मेवात-नूंह में हिंसा के कारण हालात तनावपूर्ण, 2 की मौत, 7 सिपाही घायल, CM ने शांति की अपील की
Haryana Hinsa: हरियाणा में धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा में 2 लोगों की मौत की खबर है। हिंसा में 7 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। नूंह के पास गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों ने जुलूस को रोक दिया, जिसके बाद हिंसा हुई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा में धार्मिक जुलूस को रोकने की कोशिश कर रही भीड़ ने पथराव किया। कारों में आग लगा दी। इसमें दो होम गार्डों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हवा में गोलियां चलाईं। एहहियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगाने वाले निषेधाज्ञा आदेश जारी किए गए हैं।
Recommended Video
इस बीच, पुलिस ने लगभग 2,500 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को रेस्क्यू किया है। इन्होंने बाहरी हिंसा के कारण गुरुग्राम के पास एक मंदिर में शरण ली थी। खबर के अनुसार, नुलहर महादेव मंदिर में फंसे लोग धार्मिक जुलूस में हिस्सा लेने आए थे।
हिंसा की शुरुआत गुरुग्राम से सटे नूंह में एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई। विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली जा रही बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को युवाओं के एक समूह ने गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोक दिया और जुलूस पर पथराव किया।
हिंसा बढ़ने पर भीड़ ने सरकारी और निजी वाहनों को निशाना बनाया। हरियाणा की हिंसा पर एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम होते-होते हिंसा गुरुग्राम-सोहना राजमार्ग पर फैल गई, जहां कई कारों को आग लगा दी गई और पुलिस पर पथराव किया गया।
रिपोर्टों में कहा गया है कि झड़प बजरंग दल के एक कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए आपत्तिजनक वीडियो के कारण शुरू हुई थी। सूत्रों ने कहा कि बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर और उनके सहयोगियों - जो कई आपराधिक मामलों में संदिग्ध हैं।
इन लोगों ने कुछ दिन पहले वीडियो प्रसारित किया था और खुली चुनौती दी थी कि वह यात्रा के दौरान मेवात में रहेंगे।कई लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने उन्हें यात्रा के दौरान देखा था और स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर इसका विरोध किया।












Click it and Unblock the Notifications