Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana:'बृज मंडल जल अभिषेक यात्रा' पर अड़े हिदुत्ववादी संगठन, नूंह में फिर लगा इंटरनेट प्रतिबंध

हरियाणा के नू्ंह में प्रशासन ने फिर से इंटरने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। ये निर्णय दक्षिणपंथी हिंदुत्व संगठनों के 'बृज मंडल जल अभिषेक यात्रा' पर अड़े रहने के कारण लिया है।

दक्षिणपंथी हिंदुत्व संगठनों द्वारा अपनी धार्मिक यात्रा ( बृज मंडल जल अभिषेक यात्रा) को रद्द नहीं करने की घोषणा के बाद नूंह में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने ये कदम राज्य में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया है। जिसके चलते नूंह में नूंह में मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाएं दो दिनों के लिए निलंबित रहेंगी।

बता दें कि नूंह जिला प्रशासन ने धार्मिक संगठनों को जुलूस निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद बावजूद यात्रा निकाले जाने का ऐलान किया गया है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। राज्य के गृह विभाग ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और सभी डोंगल सेवाएं निलंबित रहेंगी।

 Brij Mandal Jal Abhishek Yatra

नूंह प्रशासन की ओर जारी बयान में कहा गया, "इस बात पर जोर दिया गया है कि यह आदेश व्यक्तिगत एसएमएस, मोबाइल रिचार्ज, बैंकिंग एसएमएस, वॉयस कॉल, कॉर्पोरेट और घरेलू घरों की ब्रॉडबैंड और लीज लाइनों द्वारा प्रदान की जाने वाली इंटरनेट सेवाओं को छूट देकर सार्वजनिक सुविधा का अत्यधिक ध्यान रखने के बाद जारी किया जा रहा है, जिससे वाणिज्यिक प्रभावित नहीं होगा।"

वहीं विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि चाहे कुछ भी हो वे जुलूस निकालेंगे। उन्होंने कहा, "हम अपने कार्यक्रम के अनुसार यात्रा निकालेंगे। यह हमारा अधिकार है और हमने इसके अनुसार योजना बनाई है। हमारी सुरक्षा और संरक्षा प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी है और उन्हें हमें यह मुहैया कराना चाहिए।' जरूरत पड़ने पर हम श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित कर सकते हैं, लेकिन हम यात्रा फिर से शुरू करेंगे।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+