Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा: मस्जिद पर हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, अनिल विज बोले- माहौल खराब करने वालों पर होगा कड़ा एक्शन

सोनीपत के गांव सांदल कलां में रविवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब कुछ हथियार से लैस होकर कुछ युवकों ने गांव में लोगों पर उस समय हमला कर दिया था।

Haryana High security deployed at a mosque in Sandal Kalan village Sonipat anil vij Ramadan

हरियाणा जिले के सोनीपत जिले के संदल कलां गांव में रविवार को मस्जिद में हुई तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है। हरियाणा पुलिस ने इस घटना में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस को भारी संख्या में तैनात किया गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद राज्य की खट्टर सरकार ने सख्ती दिखाते हुए इस वारदात में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया है। मस्जिद में भीड़ द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने और मस्जिद में तोड़फोड़ किए जाने के बाद वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि, हमने इस संबंध में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हमला करने के आरोप में पुलिस ने 10 नामजद सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें कि, रविवार को सोनीपत के संदल कलां गांव में समुदाय द्वारा बनाई गई एक छोटी मस्जिद में रमजान की नमाज अदा कर रहे लोगों पर 15-20 हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में करीब 15 के आसपास नमाज अदा करने वालों को चोटें आई थीं। जिसमे कई महिलाएं भी शामिल है। कुछ लोगों को गंभीर चोट आई हैं।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी भी सांदल कलां गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। आज सोनीपत पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन भी आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। पुलिस ने इस मामले में मस्जिद के इमाम की शिकायत पर गांव के कुछ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

इस घटना के बाद गांव में पंचायतों का दौर चल रहा है। अन्य समुदाय के लोग गांव में शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। सोनीपत पुलिस का शरारती तत्वों को सीधा स्पष्ट संदेश है कि अगर किसी ने इस तरह की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की तो उनके साथ कड़ाई से निपटा जाएगा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+