हरियाणा के 13 जिलों में तीन दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं निलंबित

Recommended Video

    Haryana में Mobile Internet, SMS सेवा तीन दिन के लिए हुई बंद । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हरियाणा सरकार ने राज्य के 13 जिलों में अगले तीन दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाएं निलंबित कर दी हैं। ये सेवाएं 26 नवंबर को आधी रात तक निलंबित रहेंगी। एक जाट संस्था और भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद की दो अलग-अलग जनसभाओं को देखते हुए सरकार ने ये कदम उठाया है। इन जनसभाओं के दौरान कानून-व्यवस्था के उल्लंघन की स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया है। हरियाणा के अतिरिक्त प्रमुख सचिव (गृह विभाग) एस एस प्रसाद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है राज्य के जिलों के अधिकार क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी व्यवधान से बचने के लिए यह आदेश जारी किया गया है।

    Haryana govt suspended mobile internet SMS and dongle services till 26 Nov

    हरियाणा सरकार ने पानीपत, करनाल, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, हांसी, जींद, कैथल, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 26 नवंबर की मध्यरात्रि तक के लिए निलंबित की गई हैं। इन जिलों में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्कों पर उपलब्ध कराए जानेवाली सभी इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+