हरियाणा में लॉकडाउन 28 जून तक बढ़ा, कई पाबंदियों से छूट मिली, दुकानें अब रात 8 बजे तक खुलेंगी

चंडीगढ़, जून 21: हरियाणा में कोविड लॉकडाउन 28 जून तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले राज्‍य सरकार ने लॉकडाउन को कई छूट के साथ 21 जून की सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ाया था। अब एक बार फिर पाबंदियों से कई छूट दी गई हैं। नए आदेशों के तहत, जब राज्य में रात 8 बजे तक दुकानें खोली जा सकेंगी। धार्मिक स्थलों पर भी अब 21 की बजाय 50 लोग एक साथ आ-जा सकेंगे। शॉपिंग मॉल और स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स खुल ही रहे हैं। जिम और क्लब हाउस एवं बार, को खोलने की भी अनुमति सरकार दे चुकी है।

Haryana govt extend covid lockdown till June 28 with some relaxations in the state

प्रदेश के मुख्य सचिव विजय वर्धन के मुताबिक‍, कोरोना मामले अब कम हो गए हैं। राज्‍य में बहुत कम मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में बहुत से प्रतिबंधों में छूट देते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई है। हालांकि, अभी सरकार एकदम से लॉकडाउन में राहत देने के मूड में नहीं है। कोरोना के कारण ही सरकार पहले "महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा" यानी कोविड लॉकडाउन को कई छूट के साथ 21 जून की सुबह 5 बजे तक बढ़ा था, जिसमें बाजारों से ऑड-ईवन का फॉर्मूला खत्म किया गया था और दुकानें खुलने का समय बढ़ाया गया था। दुकानें अब सुबह 9 से रात 8 बजे तक खुल सकेंगी। वहीं, शॉपिंग मॉल भी सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगे।

इस बार मुख्य सचिव विजय वर्धन ने लॉकडाउन के 8वें सप्ताह के लिए ये दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार, रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। वहीं, स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। सरकार के आदेशानुसार, शिक्षण संस्थान (स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, आईटीआई, लाइब्रेरी, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट आदि) भी अभी नहीं खोले गए हैं। सरकार ने इन्हें पहले ही 15 जून तक बंद करने की घोषणा की थी, अभी भी ये अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सूबे में स्पॉ-पार्क, सिनेमा, थिएटर, स्वीमिंग पूल, आंगनबाड़ी, क्रैच आदि भी बंद रहेंगे। हां, धार्मिक स्थलों व अन्य कार्यक्रमों में अब 50 लोग इकट्ठा हो सकते हैं। हालांकि, ज्यादा भीड़ के लिए पहले की तरह डीसी से अनुमति लेनी होगी।

प्रदेश में कॉर्पोरेट ऑफिस खुलने की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है। जो क‍ि अभी 50% क्षमता के साथ खुल रहे हैं। इसके अलावा रेस्टोरेंट, क्लब हाउस, बार, गोल्फ क्लब भी 50% क्षमता के साथ सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुलेंगे। पहले इनके लिए समय सुबह 10 से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+