हरियाणा सरकार देगी नौकरी के बेहतरीन अवसर, जानिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जुड़ी जरूरी अपडेट

Haryana News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के रसायन विज्ञान विभाग से एमएससी करने उपरांत फार्मास्यूटिकल्स, इंडियन ऑयल, ओएनजीसी, सिपला, एनपीएल और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। इच्छुक विद्यार्थी रसायन शास्त्र विभाग में एमएससी की 140 सीटों में दाखिले के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रसायन विज्ञान विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित विभागों में से एक है।

haryana news jpg

उन्होंने बताया कि विभाग की एमएससी रसायन शास्त्र पाठ्यक्रम में 140 छात्र हर वर्ष दाखिला लेते हैं। विभाग में छात्रों के लिए बेहतरीन प्रयोगशालाओं की सुविधा उपलब्ध है। अनुसंधान के क्षेत्र में विद्यार्थी औषधीय रसायन विज्ञान, सॉल्यूशन थर्मोडायनामिक्स, नैनो टेक्नोलॉजी, ग्रीन रसायन विज्ञान, पॉलिमर रसायन विज्ञान, सुपर-कैपेसिटर, हेटेरोसाइक्लिक रसायन विज्ञान व कम्प्यूटेशनल रसायन विज्ञान के क्षेत्र में शोध कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि रसायन विज्ञान विभाग में चार अलग-अलग विषयों की विशेषज्ञताएं चल रही हैं जिसमें कार्बनिक रसायन विज्ञान, भौतिक रसायन विज्ञान और अकार्बनिक रसायन विज्ञान के अलावा, एसएफएस योजना के तहत फार्मास्युटिकल रसायन विज्ञान शामिल है। इस विभाग का प्लेसमेंट रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की दाखिला सम्बंधी जानकारी के लिए ऑनलाइन हेल्पडेस्क भी गठित किया गया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट/आईयूएमएस पोर्टल से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें CG: रक्तदान है महादान, CM विष्णुदेव साय ने विश्व रक्तदान दिवस पर दिया संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+