कैंसर की 'थर्ड एवं फोर्थ स्टेज' मरीजों को हरियाणा सरकार देगी सहायत, मिलेंगे 30 हजार
Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने कैंसर रोगियों को वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत पात्र कैंसर रोगियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर 1 जनवरी, 2024 से 3000 मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
खट्टर सरकार ने कैंसर रोग की "थर्ड एवं फोर्थ स्टेज" के मरीजों को वित्तीय सहायता देने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। इसके तहत पात्र रोगियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर मासिक भत्ता दिया जाएगा। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

इस योजना के तहत पात्र कैंसर रोगियों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की तर्ज पर 1 जनवरी, 2024 से 3000 मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे कैंसर के मरीज, जिनकी पारिवारिक सालाना आय अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि को छोड़कर 3 लाख रुपये से कम है, वे पात्र होंगे।
इतना ही नहीं, हरियाणा में बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने और मुकदमेबाजी कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में एकमुश्त व्यवस्थापन स्कीम 2023 नामक एक अनूठी योजना को मंजूरी प्रदान की गई।












Click it and Unblock the Notifications