Haryana News: हरियाणा सरकार ने 12 आईएएस अफसरों के किए तबादले, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

Haryana News: हरियाणा सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। कृषि और किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता को सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और कार्मिक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अनुराग रस्तोगी को वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ-साथ गृह मामलों, जेल, अपराध और न्याय विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग को स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। जी अनुपमा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा पिछड़ा वर्ग एवं अंत्योदय विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, निर्वाचन विभाग अनुराग अग्रवाल को पीडब्ल्यूडी और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

cm saini

राजीव रंजन को सरकार ने मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। मोहम्मद शाईन हाउसिंग फॉर ऑल के आयुक्त तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम और आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक के अलावा उच्चतर शिक्षा विभाग के आयुक्त एवं सचिव का अतिरिक्त कार्य भी देखेंगे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक फूलचंद मीणा अपने वर्तमान कर्तव्यों के अलावा हिसार डिवीजन के नए आयुक्त के रूप में भी कार्य करेंगे। हिसार डिवीजन की आयुक्त और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक गीता भारती अंबाला डिवीजन की आयुक्त भी होंगी। उच्च शिक्षा विभाग के महानिदेशक और सचिव राजीव रतन को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा करनाल के विभागीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+