हरियाणा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उठाए सकारात्मक कदम, सीएम खट्टर ने कही ये बात
Haryana News: शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने कई बड़े सकारात्मक कदम उठाए है। सीएम खट्टर ने कहा कि सभी स्कूलों में पीने का पानी, लड़कों व लड़कियों के लिए शौचालय और बिजली की सुविधाएं उपलब्ध करा दी हैं, जहां इनकी कमी थी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि शिक्षा हमारे समाज का मौलिक आधार है और सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हर एक बच्चे को उच्चतम स्तर की शिक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे उन्नत, समर्पित और समर्थ नागरिक बन सकें। कहा कि सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए हैं।

सीएम खट्टर ने कहा कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु एक याचिका में पिछली सुनवाई के दौरान किसी वजह से नया एफिडेविट कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका था जिसके बाद हाईकोर्ट ने इस संबंध में अंतरिम आदेश पारित कर दिया जबकि सारी कमियां मई माह में ही पूरी की जा चुकी थी।
सीएम खट्टर ने आगे कहा कि उन सभी स्कूलों में पीने का पानी, लड़कों व लड़कियों के लिए शौचालय और बिजली की सुविधाएं उपलब्ध करा दी हैं, जहां इनकी कमी थी। इसके लिए सरकार ने 49 करोड़ आवंटित किए। इसके अलावा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आवश्यक 1738 करोड़ में से 580 करोड़ दिए गए।












Click it and Unblock the Notifications