Haryana सरकार ने यमुना नहर के चीफ इंजीनियर को किया सस्पेंड, बाढ़ नियंत्रण उपाय करने में ढिलाई पर कार्रवाई

दिल्ली सरकार के आरोपों के बाद हरियाणा सरकार ने जांच के बाद सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता संदीप तनेजा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

हरियाणा सरकार ने बाढ़ नियंत्रण उपाय करने में कथित ढिलाई के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता संदीप तनेजा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनपर आरोप है कि बाढ़ के दौरान दिल्ली में आईटीओ के चार गेट नहीं खोले। जिसके चलते बाढ़ की समस्या से दिल्ली में जूझती रही।

हाल ही में दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार के ऊपर चार गेट नहीं खुलने के खुलासे के बाद आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि आईटीओ के पास बैराज के 32 में से चार गेट हैं।

Haryana government

दिल्ली सरकार के आरोपों के बाद मनोहर लाल खट्टर सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई। जांच में सिंचाई विभाग के 2 इंजीनियरों को शामिल करते हुए 48 घंटे के भीतर इसकी रिपोर्ट मांगी गई थी। मुख्यमंत्री की ओर से आज यह बड़ी कार्यवाही की गई है।

क्या लगाए थे दिल्ली सरकार ने आरोप ?
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार ने आरोप लगाए थे कि 32 में से चार गेट नहीं खुलने पर दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई। गेट खुल जाता तो पानी बाहर निकल जाता, जो नहीं हो सका। यह भी आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार को दिल्ली की जनता से कोई दिलचस्पी नहीं है। इसलिए उन गेटों की मरम्मत नहीं कराई गई। मामले में हरियाणा सरकार ने एक कमेटी गठन किया और मामले की जांच की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+