हरियाणा सरकार दे रही है नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा, जनता ने पीएम मोदी और सीएम खट्टर का जताया आभार

Haryana News: हरियाणा सरकार नारी सशक्तिकरण को पुरजोर ढंग से बढ़ावा हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनता में उत्साह देखा जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा से प्रतिदिन प्रदेश के हजारों लोग जुड़ रहे हैं। इस दौरान लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस यात्रा को जनसंवाद के साथ जोड़ कर एक अनूठा रूप दिया है जिससे लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो रहा है।

haryana news

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा सफल साबित होगी। लोगों ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी तो मिल ही रही है वहीं योजनाओं का लाभ भी मौके पर ही दिया जा रहा है।

जनता ने घर द्वार पर मिली इस सुविधा के लिए लोगों ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया है। लोगो का कहना है कि मुख्यमंत्री खट्टर ने इस यात्रा को जनसंवाद से जोड़ा है जिसके माध्यम से उनकी शिकायतें व समस्याएं भी सुनी जा रही है और उनका समाधान किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा सरकार नारी सशक्तिकरण को पुरजोर ढंग से बढ़ावा दे रही है। सरकार की बेहतर योजनाओं का ही नतीजा है कि आज लड़कियां शिक्षा से लेकर खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। बेटियों को पढ़ने व खेलने की पूरी आजादी दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने व अन्य विकासात्मक गतिविधियों को पूरा करने में असुविधा न हो इसको लेकर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण किशोरी बालिका पुरस्कार योजना लागू की है, जिसके तहत लड़कियों को पुरस्कृत किया जाता है।

वहीं हरियाणा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा व उनकी हर पल मदद के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 शुरू किया है। संकट में होने पर महिला उक्त नंबर पर कॉल करती है तो पुलिस चंद मिनट में उसकी मदद के लिए पहुंच जाती है। यह हेल्पलाइन महिलाओं के लिए बहुत कारगर साबित हुई है।

यह भी पढ़ें हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले- 10 विधायकों की ताकत से प्रदेश में कई ऐतिहासिक बदलाव लाई जेजेपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+