किसानों की प्रगति सुनिश्चित कर रही हरियाणा सरकार, फसल खरीद हेतु कर रही बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था
Haryana News: हरियाणा सरकार निरंतर नवाचार और नई-नई पहलों के माध्यम से किसानों की प्रगति सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मार्गदर्शन में बीज से बाजार तक अवधारणा के अनुरूप सरकार किसानों को उत्तम बीजों के वितरण से लेकर उनकी फसल खरीद हेतु बाजार तक पहुंच की व्यवस्था भी कर रही है।
मुख्यमंत्री स्वयं एक किसान परिवार से हैं, वे किसानों का संघर्ष और उनकी समस्याओं से भलि-भांति अवगत हैं। इसलिए वे निरंतर किसानों के कल्याण हेतु सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि किसान कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके।

राज्य सरकार ने किसानों को उचित दर पर गुणवत्ता प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। नई जारी प्रमाणित किस्मों को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीजों की खरीद पर बीज वितरण अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
वर्ष 2022-23 के लिए 58 करोड़ रुपये की राशि आरकेवीवाई स्कीम व स्टेट प्लान स्कीम के तहत तथा वर्ष 2023-24 के लिए 42.25 करोड़ रुपये स्टेट प्लान स्कीम के तहत पिछले वर्ष के रबी 2022-23 सीज़न की फसलों के बीज पर अनुदान जारी करने हेतु वितरित किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications