Haryana News: हरियाणा सरकार ने किए शिक्षा में गुणात्मक सुधार किए: मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली
Haryana News: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार किए है। आज विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतरीन वातावरण मिला रहा है। कैबिनेट मंत्री बबली मंगलवार को जिला फतेहाबाद के टोहाना में इंदिरा गांधी गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित लोकरंग उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप शिरकत कर रहे थे।
इस दौरान विकास एंव पंचायत मंत्री ने महाविद्यालय की धरती और गुरुजनों को नमन करते हुए कहा कि जिस कॉलेज से शिक्षा-दीक्षा की प्राप्ति की आज उसी कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर वे बहुत गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मंजिल उन्हीं को मिलती है। जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता। हौसलों से ही उड़ान होती है।

उन्होने कहा कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने एवं गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। एक शिक्षित समाज मजबूत राष्ट्र का निर्माण करता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे पूरी मेहनत से बच्चों के सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान दें। ताकि विद्यार्थी शिक्षित और संस्कारवान बने।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बहन-बेटियों को उच्चतर शिक्षा की सुविधा प्रदान करने के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया है। प्रदेश में 76 नए कॉलेज आरंभ किए गए हैं। उनमें आधे से अधिक कॉलेज लड़कियों के हैं। सरकार की शिक्षा नीति का ही परिणाम है कि लोगों का सरकारी स्कूलों के प्रति रुझान बढ़ने लगा है।
मंत्री बबली ने कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत और सरकार की शिक्षा नीतियों के चलते राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने से विद्यार्थियों का रुझान राजकीय विद्यालयों में दाखिला लेने की ओर बढ़ा है।












Click it and Unblock the Notifications