सरकार ने कहा- अब 5वीं और 8वीं कक्षा में फेल होने पर विद्यार्थी को देंगे दोबारा परीक्षा का मौका

चंडीगढ़। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हरियाणा सरकार ने खुशखबरी दी है। सरकार ने कहा है​ कि, अब 5वीं व 8वीं कक्षा में फेल होने पर बच्चों को पास होने के लिए दोबारा मौका दिया जाएगा। इसके लिए, उन्हें दो माह एक्स्ट्रा कक्षा में होकर ​पुन: परीक्षा देनी होगी।

Haryana government good news for the students of primary classes

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि, हरियाणा में अब पहले की तरह 5वीं और 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा होगी। इसमें न्यूनतम अंक नहीं लेने वाले बच्चों को फेल भी किया जाएगा। उन्होंने कहा- यदि कोई बच्चा फेल हुआ तो उसे 2 माह बाद फिर परीक्षा देने का मौका भी दिया जाएगा। इस तरह प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधरेगा।

Haryana government good news for the students of primary classes

अधिकारियों ने कहा कि, अब सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष की समाप्ति पर कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा में यदि कोई बच्चा पास न हो पाए तो उसे परीक्षा पास कराने के लिए एक्स्ट्रा क्लास दिलाई जाएगी। और, रिजल्ट के 2 महीने के अंदर फेल हुए बच्चों की फिर से परीक्षा होगी।

Haryana government good news for the students of primary classes

नए नियमों के मुताबिक, यदि ​बच्चा एक्स्ट्रा क्लास लेने के बावजूद भी पास न हो पाए तो उसे उसी क्लास में रखा जाएगा। इस नियम से होगा यह कि, बच्चों का साल खराब होने से बच जाएगा और वह फेल नहीं होगा, और पढ़ाई करेगा। बता दें कि, हरियाणा में 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2010 से बंद हैं और 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं पहले जिला स्तर पर कराई जाती थीं। अब शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कहा है कि, 5वीं और 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा होगी। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह ने अधिसूचना जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+