हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों को दिया तोहफा, रोडवेज बसों में आधा किराया माफ, करना होगा ऑनलाइन आवेदन

यह सुविधा सिर्फ हरियाणा के लोगों को मिलेगा। इसके लिए उन्हें हरियाणा का आवास प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है। 60 साल से ऊपर बुजुर्ग अब हरियाणा रोडवेज की बसों में आधे किराये पर सफर कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में इसकी घोषणा की थी। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव ने कहा कि बुजुर्गों का किराया आधा माफ कर दिया है। 60 वर्ष से अधिक की आयु वाले लोग अब सिर्फ आधे किराये देकर बसों में सफर कर सकते हैं।

बता दें कि प्रदेश में 60 साल से ऊपर की महिलाओं को यह सुविधा पहले से ही मिल रही है। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे पुरुषों के लिए भी कर दिया है। अब 60 साल से अधिक आयु वाले पुरुष आधे किराये पर हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर कर सकते हैं। उनका आधा किराया माफ कर दिया गया है।

Recommended Video

    Manohar Lal Khattar ने Judge को क्या कहा कि Supreme Court तक पहुंची बात | Haryana CM |वनइंडिया हिंदी

    बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सरकार के संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लाभार्थी इसका लाभ उठा सकेंगे। सरकार के मुताबिक, रोडवेज बसों में आधे किराये पर यात्रा का लाभ सिर्फ हरियाणा के लोगों को मिलेगा। वहीं हरियाणा से बाहर जाने पर भी रियायत दरों में यात्रा कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

    ऑनलाइन आवेदन करने के बाद परिवहन विभाग की तरफ से रियायती वरिष्ठ नागरिक बस पास जारी किया जाएगा। साथ ही कहा कि डेटाबेस से सत्यापन के बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान यह बस पास अपने पास रखना होगा। पास दिखाने पर ही आधे किराये पर यात्रा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर बनेगा श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय: CM मनोहर लाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+