Haryana Lockdown: हरियाणा में 23 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन, लेकिन नाइट कर्फ्यू खत्म

गुरुग्राम, अगस्त 08: हरियाणा सरकार ने रेस्तरां, मॉल, दुकानें तथा ऐसे अन्य प्रतिष्ठानों को खोलने के समय पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को रविवार को हटा लिया और इसके साथ ही लॉकडाउन की अवधि को एक पखवाड़े के लिए 23 अगस्त तक बढ़ा दिया। हालांकि नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है। नए नियमों के तहत समय संबंधित पाबंदी भी हटाई गई है। हरियाणा में पिछले कई सप्ताह से लॉकडाउन चल रहा है।

lockdown

मुख्य सचिव विजय वर्धन ने एक आदेश में कहा कि नए दिशा निर्देश सोमवार को सुबह पांच बजे से प्रभावी होंगे। आदेश में कहा गया कि मास्क के बिना लोगों को सार्वजनिक या निजी परिवहन में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें किसी भी सरकारी या निजी प्रतिष्ठान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस बावत राज्य के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सभी जिला उपायुक्तों व हरियाणा पुलिस महानिदेशक को आदेश जारी किया है।

आपदा प्रबंधन कानून 2005 के तहत जारी आदेश में कहा गया, राज्य में बिना मास्क के कोई भी सेवा नहीं दिए जाने की नीति का कड़ाई से पालन किया जाएगा। आदेश में कहा गया कि कोविड के प्रभावी प्रबंधन के लिए पांच स्तरीय रणनीति पर निरंतर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। आदेश में कहा गया है कि उपायुक्त, यदि आवश्यक हो, सीआरपीसी की धारा 144 (सभा पर रोक लगाने का आदेश) के प्रावधानों को लागू कर सकते हैं।

आदेश में कहा गया, हरियाणा में नौ अगस्त (सुबह पांच बजे से) 23 अगस्त (सुबह पांच) बजे तक महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को अगले एक पखवाड़े के लिए विस्तार दे दिया गया है। आदेश के अनुसार, दुकानों, बार, रेस्तरां, मॉल के खुलने पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। अभी तक राज्य में दुकानों को सुबह 9 से रात 8 बजे के बीच और मॉल को सुबह 10 से रात 8 बजे के बीच खोलने की अनुमति थी। रेस्तरां और बार को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे के बीच संचालित करने की अनुमति दी गई थी।

समय पर प्रतिबंध हटाते हुए, रविवार के आदेश में कहा गया है कि सामाजिक दूरी, स्वच्छता और बैठने की क्षमता सहित सभी कोविड से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। राज्य सरकार ने लॉकडाउन को "महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा (महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा)" करार दिया है। इसे शुरू में 3 मई को लगाया गया था और बाद में इसे कई बार बढ़ाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+