रक्षाबंधन 2022: हरियाणा सरकार का बहनों को तोहफा, रोडवेज बस में फ्री सफर का ऐलान

चंडीगढ़, 31 जुलाई: बहन और भाईयों को रक्षाबंधन के त्योहार का इंतजार रहता है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। ऐसे में रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर हरियाणा की सरकार ने महिलाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। मनोहर लाल सरकार ने राज्य की बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

haryana government

हालांकि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी प्रदेश की रोडवेज बसों में रक्षाबंधन के दिन बहनों को सरकार की ओर से सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा जाती रही है। वहीं सीएमओ हरियाणा की ओर से दी गई सूचना में बताया गया, "हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होकर 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी।"

बता दें कि इस साल 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा। भाई-बहन के बीच के प्रेम को दर्शाने वाले इस त्योहार के दिन शादीशुदा बहनें अपने घर जाकर भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं। हर साल सावन की पूर्णिमा की तिथि पर रक्षाबंधन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में हरियाणा सरकार की ओर से दी गई सुविधा भी बहनों के लिए रक्षाबंधन के एक उपहार के तौर पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+