Haryana: केजरीवाल के 'यमुना जहर' वाले बयान पर भड़की हरियाणा सरकार, दर्ज कराएगी FIR

Haryana News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, उन्होंने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया था कि यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। वहीं, अब उनके इस बयान पर हरियाणा सरकार FIR दर्ज कराएगी।

अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज कराए जाने को लेकर हरियाण के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, अरविंद केजरीवाल ने राजनीति गर्मा ने के लिए यमुना में जहर मिलाने का जो आरोप लगाया है उसको लेकर सरकार उन पर FIR दर्ज कराई जाएगी।'

Arvind Kejriwal

उन्होंने बताया कि सोनीपत में चीफ ज्यूडिशियल कोर्ट (CJM) की कोर्ट में डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 2D,154 के तहत मामला दर्ज करवाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा, केजरीवाल ने हरियाणा और दिल्ली की जनता में पैनिक फैलाने का काम किया है। कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि यमुना में हरियाणा सरकार ने जहर मिलाया है।

जबकि, पीएम मोदी कहते है कि वे यमुना का पानी पीते हैं। राष्ट्रपति भी इस पानी को सेवन करती हैं, तो क्या हरियाणा जहरीला पानी देगा? केजरीवाल ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है, हरियाणा सरकार उन्हें इसके लिए बिल्कुल माफ नहीं करेगी। कहा केजरीवाल के इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

क्या कहा था केजरीवाल ने?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेता ने एक बड़ा दावा किया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले यमुना के पानी को "ज़हर" से दूषित कर रही है।

आप के अनुसार, इसका मतलब है अनुपचारित औद्योगिक कचरे और प्रदूषण के कारण अमोनिया का स्तर स्वीकार्य सीमा से 700 गुना अधिक हो जाना। इस आरोप ने दोनों क्षेत्रों के बीच तनाव बढ़ा दिया है, हरियाणा के अधिकारियों ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। बता दें, दिल्ली और हरियाणा के बीच जल प्रदूषण का मुद्दा लंबे समय से विवाद का विषय रहा है।

ये भी पढ़ें: Delhi Chunav: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का गंभीर आरोप, हरियाणा ने यमुना नदी के पानी को किया जहरीला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+