दोस्त का नाम लेकर पार्षद के बेटे का किया अपहरण फिर जमकर बीच सड़क पर पीटा
गोहना। हरियाणा राज्य के गोहना जिले में शहर के वार्ड 15 की नगर पार्षद अंजु राजौरा के किशोर बेटे विक्रांत राजौरा का अज्ञात लड़कों द्वारा बाइक पर फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया गया। साथ ही पीड़ित युवक के साथ बड़ौता गांव में बुरी तरह से मारपीट की गई। नागरिक अस्पताल में विक्रांत राजौरा का मेडीकल परीक्षण करवाया गया तथा पुलिस को शिकायत की गई।

विक्रांत राजौरा अपने पिता विनोद राजौरा और मां अंजु राजौरा के साथ खटीक मोहल्ला में रहता है। अंजु राजौरा वर्तमान में वार्ड 15 की नगर पार्षद हैं तथा उनसे पहले पिता विनोद राजौरा भी नगर पार्षद रह चुके हैं। विक्रांत राजौरा के अनुसार वह सुबह के समय परिजनों के साथ घर में बैठा हुआ था। तभी एक नामालूम लड़का आया तथा उसने उसके दोस्त हर्ष का नाम लिया और कहा कि हर्ष उसे बुला रहा है। वह उस अनजान लड़के के साथ सैक्टर 7 के मोड़ पर पहुंचा।
पीड़ित किशोर का कहना है कि सेक्टर 7 के मोड़ पर हर्ष नहीं था पर वहां बाइक पर दो और अज्ञात लड़के खड़े थे। उन्होंने हर्ष को बड़ौता गांव में बताया तथा उसे अपने साथ लेकर बड़ौता गांव पहुंचे। वहां भी हर्ष नहीं था पर 3-4 और अज्ञात लड़के थे। विक्रांत का आरोप है कि वे अज्ञात लड़के उस पर टूट पड़े तथा उसे बुरी तरह से पीटने लगे।
किसी तरह से वह आरोपियों के चंगुल से छूट कर बड़ौता गांव के एक ग्रामीण के घर पहुंचा और अपनी जान बचाई। उसके बाद विक्रांत ने परिजनों से सम्पर्क किया। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडीकल परीक्षण किया गया।
यह भी पढ़ेंः VIDEO वकील-पुलिस विवाद : अलवर पहुंची दिल्ली की जंग, वकीलों ने हरियाणा के पुलिसकर्मी को पीटा












Click it and Unblock the Notifications