नौकरी का दिया ऑफर नहीं पहुंची लड़की तो युवक पहुंच गया उसके कमरे पर और फिर किया दो सालों तक रेप
हिसार। हरियाणा के हिसार में फेसबुक के जरिये दोस्ती कर युवती से रेप का मामला सामने आया है। गोरखपुर के रहने वाले युवक की पीड़िता से दोस्ती हो गई थी। दोनों एक-दूसरे से प्रभावित थे। दोनों काफी लंबी बातचीत करते थे। इस दौरान दोनों की सोशल मीडिया फेसबुक पर काफी बात होती थी। इसी बीच लड़के ने युवती को नौकरी दिलाने का वादा कर दिल्ली बुलाने लगा।

फेसबुक पर लोकेशन देख युवती के कमरे पर पहुंचा
युवक के बुलाने पर युवती नहीं गई। इसी बीच फेसबुक पर युवती की लोकेशन देखकर उसके घर पहुंच गया और डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। फिर युवक ने रेप का वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। युवती ने अब जाकर गोरखपुर के रहने वाले युवक के खिलाफ ब्लैकमेल कर रेप करने का केस दर्ज कराया है।

दो साल तक दिल्ली बुलाकर किया रेप
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। एक दिन युवक ने उसे जॉब ऑफर किया और दिल्ली में एक जगह का पता देकर वहां पहुंचे को कहा। लेकिन वह नहीं गई पर युवक युवती की लोकेशन देखकर 19 अगस्त साल 2018 को उसके कमरे पर आ गया और पूछने लगा कि आपको दिल्ली बुलाया था, क्यों नहीं आई।

अश्लील फोटो खींच कर करता रहा ब्लैकमेल
युवती ने शिकायत में बताया कि जब कमरे पर युवक आया उस वक्त वह अकेली थी। इससे पहले कि वो कुछ कहती युवक ने चाकू दिखाकर उसे डराया धमकाया और उसका रेप किया। फिर आरोपित ने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए और परिवार को दिखाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। युवक ने युवती को कई बार दिल्ली बुलाया और उसके साथ रेप करता था।












Click it and Unblock the Notifications