हरियाणाः बुजुर्ग महिला ने 74 साल के पति को कपड़े धोने वाली थापी से पीट-पीटकर मार डाला
फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया थाना क्षेत्र में बुजुर्ग आदमी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बीते सोमवार की देर रात को गांव सरदारे वाला में बुजुर्ग की हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने दो दिन में ही सुलझा लिया है। 74 साल के बुजुर्ग जय राम की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी हजारी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला ने झूठी कहानी रची थी।

बीते सोमवार को हुई थी शख्स की हत्या
बीते सोमवार देर रात गांव सरदारे वाला में घर में सोए एक 74 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या हो गई थी। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि जब वह कमरे में अपने पति के साथ सोई थी तो तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों ने कमरे में घुसकर उसके पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हजारी देवी की स्केच पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस को बुजुर्ग महिला की कहानी पर हुआ शक
लेकिन बुधवार को सदर थाना में डीएसपी सुभाष विश्नोई ने उक्त मामले का पटाक्षेप करते हुए बताया कि इस मामले में मृतक जयराम की हत्या उसकी पत्नी हाजरी देवी ने किया था। जांच के दौरान पुलिस को शक था कि उसकी पत्नी झूठ बोल रही है। पुलिस को इस बात का भी शक था कि जिस गली में मृतक का घर था वह गली 100 फीट के करीब बाद बंद हो जाती थी। इसलिए उसमें कोई वाहन नहीं आ सकता। हत्या करके इस गली से इतनी जल्दी कोई भाग नहीं सकता।

बुजुर्ग महिला ने बताई खौफनाक कहानी
जब पुलिस की शक की सुई पत्नी पर घूमी तो कड़ाई से पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति शेरखा जिला मानसा पंजाब में मीट की दुकान चलाता है। घर भी कभी-कभी ही आता था। घर में पैसे नहीं देता था और पैसे मांगने पर झगड़ा करता था। सोमवार रात को भी उनका पैसों को लेकर आपस में थोड़ा बहुत झगड़ा भी हुआ था। हाजिरी देवी ने बताया कि जब रात को उसका पति गहरी नींद में सो गया तो उसने कपड़े धोने वाली थापी उठाकर अपने पति के सिर पर वार कर दिए। बाद में उसका गला दबा कर उसके गले पर भी थापी से वार की जब उसे लगा कि उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications