Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा में कांग्रेस की हुई बल्ले-बल्ले, जानिए बीजेपी को कितनी मिली सीटें?

Haryana Election India Tv Exit Polls 2024 News: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार 05 अक्टूबर को वोटिंग का दौर खत्म हो चुका है। अब बारी है एग्जिट पोल की। हरियाणा में इस बार किसकी सरकार बनेंगी, इसको लेकर कई एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी किए है। जो आंकड़े सामने आए है, उसमें कांग्रेस पार्टी की हरियाणा में बल्ले-बल्ले नजर आ रही है।

ऐसा अनुमान है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को 44 से 54 सीटें जीतकर सरकार बना सकती है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल ने अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को 19 से 29 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। जबकि, कांग्रेस पार्टी को 44 से 54 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य के खाते में 5 से 16 सीटें आ सकती हैं।

Haryana Exit Polls 2024

वहीं, रिपब्लिक वर्ल्ड के मैट्रीज सीट प्रोजक्शन के अनुसार, कांग्रेस को हरियाणा में 55 से 62 सीट, बीजेपी को 18 से 24 सीटे, आईएमएलडी के खाते में 3 से 6 सीट और अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें आ सकती है। हालांकि, आम आदमी पार्टी का खाता खुलाता हुआ भी नहीं दिखाई दे रहा है।

हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता
हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता-1,07,75,957 महिला मतदाता 95,77,926 और थर्ड जेंडर मतदाता 467 हैं। हरियाणा में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता 5 लाख 24 हजार 514, दिव्‍यांग मतदाता 1 लाख 49 हजार 142 और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 2 लाख 31 हजार 093 हैं।

1031 उम्मीदवार लड़ रहे है चुनाव
हरियाणा की 90 सीटों पर इस बार 1031 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 930 पुरुष, 101 महिला व 646 निर्दलीय उम्‍मीदवार हैं। हरियाणा में इस बार कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्र बनाए गए। 3740 केंद्र संवेदशनशील व अति संवदेशनशील की श्रेणी में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+