Exit poll Haryana 2024: हरियाणा एग्जिट पोल के नतीजे, इस बार पलट गई पूरी बाजी, कौन बनाएगा सरकार?
Exit poll Haryana 2024 Jan ki baat: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर की शाम छह बजे मतदान पूर्ण होते ही सर्व एजेंसी चाणक्य ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं। चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को 18-24, कांग्रेस को 55-62 व अन्य को 2-5 सीटें दी जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में पिछले दस साल से भाजपा की सरकार है। भाजपा ने साल 2014 में 47 और साल 2019 में 40 सीटें जीतकर जेजेपी के साथ सरकार बनाई थी। इस बार भाजपा जीत की हैट्रिक बनाने को मैदान में उतरी और कांग्रेस ने हरियााणा में दस साल बाद वापसी के लिए चुनाव लड़ा।

हरियाणा चुनाव 2019 में किसने कितनी सीटें जीतीं?
- भाजपा- 40
- कांग्रेस- 31
- जेजेपी- 10
- निर्दलीय-7
- आईएनएलडी-1
- एचएलपी-1
हरियाणा की हॉट सीटों पर कितना मतदान?
1 नायब सिंह सैनी, लाडवा सीट पर 70 प्रतिशत
Nayab Singh Saini, Ladwa seat Voting
2 भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गढ़ी-सांपला-किलोई पर सीट 61 प्रतिशत
Bhupinder Singh Hooda, Garhi-Sampla-Kiloi seat Voting
3 दुष्यंत चौटाला, उचाना कलां सीट पर 67 प्रतिशत
Dushyant Chautala, Uchana Kalan seat Voting
4 विनेश फोगाट, जुलाना सीट पर 69.80 प्रतिशत
Vinesh Phogat, Julana seat Voting
5 अभय सिंह चौटाला, ऐलनाबाद सीट पर 67 प्रतिशत
Abhay Singh Chautala, Ellenabad seat Voting
6 चंद्र मोहन बिश्नोई, पंचकूला सीट पर 51.90 प्रतिशत
Chandra Mohan Bishnoi, Panchkula seat Voting
7 अनिल विज, अंबाला कैंट सीट पर 59.30 प्रतिशत
Anil Vij, Ambala Cantt seat Voting
8 गोपाल कांडा, सिरसा सीट पर 59.20 प्रतिशत
Gopal Kanda, Sirsa seat Voting
9 सावित्री जिंदल, हिसार सीट 57 प्रतिशत
Savitri Jindal, Hisar seat Voting
Aditya Surjewala, Kaithal seat Voting
10 आदित्य सुरजेवाला, कैथल सीट 62 प्रतिशत
(शाम 5 बजे तक की स्थिति)
हरियाणा चुनाव 2024 में कुल उम्मीदवार
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिन पर इस बार कुल 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 930 पुरुष, 101 महिला व 646 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
हरियाणा चुनाव 2024 में मतदान केंद्र
हरियाणा में इस बार कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्र बनाए गए। 3740 केंद्र संवेदशनशील व अति संवदेशनशील की श्रेणी में हैं। मुस्लिम बहुल इलाके मेवात का नूंह जिला अति संवेदनशनील माना गया है।
हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता
हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता-1,07,75,957 महिला मतदाता 95,77,926 और थर्ड जेंडर मतदाता 467 हैं। हरियाणा में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता 5 लाख 24 हजार 514, दिव्यांग मतदाता 1 लाख 49 हजार 142 और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 2 लाख 31 हजार 093 हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता-8,821 और सर्विस मतदाता-1,09,217 हैं।
हरियाणा चुनाव 2024 में जाट बहुल सीटें
हरियाणा विधानसभा की 90 में से 57 सीटें ऐसी हैं, जहां 10 फीसदी से ज्यादा जाट आबादी है। रोहतक, हिसार और करनाल जिले की सीटें जाट बेल्ट में हैं। साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में जाट बहुल इलाकों की 20 सीटें कांग्रेस ने, 19 बीजेपी ने और 18 अन्य दलों ने जीती थीं।
हरियाणा चुनाव 2024 में बहुल सीटें
हरियाणा में जाटों के अलावा 49 सीटों पर दलित वोटर्स की आबादी 10 फीसदी से ज्यादा है। इनमें हिसार में 11, अंबाला और रोहतक में 9-9 और गुरुग्राम में 8 सीटें हैं। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में दलित बहुल सीटों में से बीजेपी ने 21, कांग्रेस ने 15 और अन्य दलों ने 13 सीटें जीतीं थीं।
हरियाणा चुनाव 2024 में जाट उम्मीदवार
कांग्रेस हरियाणा विधानसभा की 90 में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एक सीट भिवानी सीपीआईएम के लिए छोड़ी है। हालांकि कांग्रेस और सीपीआईएम ने 29 जाटों को टिकट दिए हैं। बीजेपी ने सिर्फ 15 जाट उम्मीदवार उतारे हैं।
हरियाणा चुनाव 2024 में ओबीसी उम्मीदवार
बीजेपी ने सामान्य वर्ग के 35 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 15 सामान्य उम्मीदवारों को टिकट दिया है। ओबीसी और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के मामले में दोनों पार्टियों ने लगभग बराबर संख्या में टिकट दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications