Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा में क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगी बीजेपी, जानिए किन सीटों पर मिलेगी बढ़त

Haryana lok sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। देश में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। हरियाणा की 10 सीटों को लेकर भी अनुमान सामने आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत-एटीजी ने हरियाणा में बीजेपी को सिर्फ 7 सीट दी है। वहीं कांग्रेस को तीन सीटों पर बढ़त मिल रही है। इसके साथ ही आप, आईएनएलडी और जेजेपी लोकसभा चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर अंतिम नतीजे 4 जून को ही सामने आएंगे।

एक्सेस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को 6 से 8 सीट मिल रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 2 से 4 सीट मिलती नजर आ रही है। हरियाणा में बीजेपी को 48 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है। इंडिया गठबंधन को 44 फीसदी वोट शेयर मिला है।

haryana

रिपब्लिक भारत और मैट्रिक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक यहां भाजपा को नुकसान हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार बीजेपी हरियाणा में 10 में से 7 सीट पर जीत सकती है। वहीं कांग्रेस को तीन सीट मिलने का अनुमान है। जेजेपी और आईएनएलडी को एक भी सीट नहीं मिल रही है। वही इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 6 से 8 सीट और कांग्रेस को 2 से 4 सीट मिल रही है।

आपको बता दें कि हरियाणा में साल 2014 और 2019 भाजपा ने 10 की 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने हाल ही में प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया है।

हरियाणा में कुल 22 जिले हैं। प्रदेश में कई सीटों पर कांटे की टक्कर है। यहां गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, हिसार, सिरसा, रोहतक, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, अंबाला और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीटों पर लोकसभा सदस्य चुने जाते हैं। इस बार करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं रोहतक लोकसभा सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा मैदान में है। हिसार लोकसभा सीट पर ससुर और दो बहुओं के बीच मुकाबला देखने को मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+