हरियाणा उद्यम-रोजगार नीति में बड़ा बदलाव, MSME के लिए 15 दिन में मिलेंगी सभी स्वीकृतियां

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की अगुवाई में राज्य सरकार ने हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति में बदलाव किया है। जिसके अनुसार, अब सूबे के अंदर सूक्ष्म-लघु व मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए सरकार 15 दिनों के भीतर सभी स्वीकृतियां दे देगी। लोगों को यह भी फायदा होगा कि, एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों के लिए आवेदन करने के तत्काल बाद उन पर काम शुरू होगा। इतना ही नहीं, देरी करने वाले विभागों के अधिकारी जवाबदेह होंगे।

HARYANA ENTERPRISES AND EMPLOYMENT POLICY, 2020 amendment by khattar get, know its benefits

नीति में हुए बदलावों के बाद अब यदि मंजूरी देने में देरी हुई तो विभागों के अधिकारियों को कारण भी बताना होगा। गौरतलब है कि, 2020 के अंत में ही सरकार ने इस नीति का ऐलान किया था। जिसके बाद बीते रोज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीति में बदलाव करने की मंजूरी दे दी। सरकार के एक प्रवक्ता द्वारा कहा गया कि, हरियाणा में एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए यह संशोधन किया है।

HARYANA ENTERPRISES AND EMPLOYMENT POLICY, 2020 amendment by khattar get, know its benefits

राज्य सरकार द्वारा छोटे उद्योगपतियों को एक और बड़ी राहत दी गई। इसके तहत व्यवसाय शुरू होने के बाद अगले 3 सालों तक किसी भी तरह की तांक-झांक सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्योग में नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+