हरियाणा चुनाव 2024: कौन हैं BJP उम्‍मीदवार देवेंद्र सिंह बबली? जिन्‍हें 11 लाख रुपए लौटा रहे किसान

Tohana Chunav News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा के लिए किसानों की नाराजगी भारी पड़ सकती है। 5 अक्‍टूबर मतदान दिवस नजदीक आते-आते भाजपा और किसानों के बीच मनमुटाव बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला फतेहाबाद के टोहाना में सामने आया है।

टोहाना में भाजपा ने देवेंद्र सिंह बबली को टिकट दिया है। बबली और किसानों के बीच ठन गई है। नौबत यहां तक आ गई कि किसान भाजपा उम्‍मीदवार देवेंद्र सिंह बबली को 11 लाख रुपए लौटाने को तैयार हो गए हैं।

Haryana Elections 2024 Tohana

किसानों ने भाजपा उम्‍मीदवार देवेंद्र सिंह बबली के नाम लाख रुपए चेक काटकर भी दे दिया है। साथ ही बोला है कि देवेंद्र सिंह बबली की टीम या तो आकर 11 लाख का चेक ले ले जाए या फिर किसानों के बीच पहुंचकर माफी मांग लें।

भारतीय किसान यूनियन उग्राहां ग्रुप की बैठक में राज्‍य सचिव अजय सिधानी व जाखल प्रधान रणजीत सिंह के अनुसार पिछले दिनों गांव नड़ैल में देवेंद्र सिंह बबली का विरोध किया गया था, जिससे उनके समर्थक नाराज हो गए और किसानों के खिलाफ अनाप-शनाप बोलने लगे थे।

मामला यहां तक बिगड़ गया था कि बबली के समर्थक गांव के गुरुद्वारा यह भी अनाउंसमैंट करवाने की कोशिश में थे कि जो किसान गांव से बाहर के हैं, वो अपने जान-माल के नुकसान का जिम्‍मेदार खुद होंगे। किसानों ने ऐसी घोषणा नहीं करवाने दी।

इससे नाराज होकर बबली समर्थकों ने कह दिया कि किसान यूनियन के नेता माफी मांगे या फिर बबली द्वारा गुरुद्वारा साहिब मैनेजमेंट कमेटी को दिए गए 11 लाख रुपए लौट दें। इस पर किसानों ने बैठक की और बबली के नाम 11 लाख का चेक का दिया।

उधर, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने तो पिछले दिनों अंबाला में किसान आंदोलन को लेकर यहां तक कह दिया था कि शंभू बॉर्डर बैठ किसान नहीं हैं। किसानों के मुखोटे में कोई और हैं।

उल्‍लेखनीय है कि टोहाना सीट पर भाजपा के देवेंद्र सिंह बबली ( BJP Devendra Singh Babli) कांग्रेस के परमवीर (INC Paramveer Singh) जेजेपी के हवासिंह खोड़ा (JJP Hawa Singh Khobra), इनेलो के कुणाल करण सिंह (INLD Kunal karan singh) और आम आदमी पार्टी के सुखविंदर सिंह गिल (AAP Sukhwinder Singh Gill) के बीच मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+