Haryana Chunav 2024: पूर्व CM हुड्डा की सीट गढ़ी सांपला पर वोटर्स का क्या है रुझान? वनइंडिया पर कह दी बड़ी बात
Garhi Sampla Kiloi Chunav 2024: हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान जारी है। 5 बजे तक कुल मतदान 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। लोग मतदान केंद्र पर लाइनों में नजर आ रहे हैं और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं।
इसी कड़ी में वनइंडिया की टीम पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सीट गढ़ी सांपला पहुंची, जो कि रोहतक का एक विधानसभा क्षेत्र है। जहां हमने वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर आए लोगों से उनके मन की बात जानने की कोशिश की।

हुड्डा के सामने हुड्डा की चुनौती
गढ़ी सांपला में गैंगस्टर की पत्नी व भाजपा उम्मीदवार मंजू हुड्डा और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं अब के मत प्रतिशत की बात करें तो यहां 5 बजे तक 61 फीसदी वोटिंग हुई है।
गढ़ सांपला पहुंची वनइंडिया की टीम
गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा सीट से भूपेंद्र हुड्डा 5 बार से विधायक हैं। इसी के साथ हुड्डा हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ऐसे में वनइंडिया के टीम ने यहां के एक पोलिंग बूथ पर जाकर मतदाताओं के मन को टटोलने की कोशिश की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका वोट किस पार्टी और किस उम्मीदवार के पक्ष में गया है।
कांग्रेस या बीजेपी: वोटर्स ने जानिए क्या कहा?
पोलिंग बूथ के बाहर हमारे वरिष्ठ संवाददाता शिवेंद्र गौड़ ने वोट डालने आए युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से बात करते हुए उनसे उनकी मत की बात जानने की कोशिश की। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि इस बार उनका वोट किस मुद्दे और किसके पक्ष में गया है, जिस पर ज्यादातर लोगों ने सीधा जवाब ना देते हुए इशारों-इशारों में अपनी बार रखी।
हालांकि कुछ लोगों ने सीधा कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा के पक्ष में वोट डालने की बात कही तो कुछ लोग बीजेपी के समर्थन में मतदान करने का दावा करते नजर आए। एक वोटर ने साफ कहा कि जब विकास की बात आती है तो हमारे यहां से कांग्रेस विधायक कहते हैं कि हमारी सरकार नहीं है तो क्या करे? इसलिए क्षेत्र के विकास के नाम पर उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को वोट डालने की हामी भरी।












Click it and Unblock the Notifications