Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा में कांग्रेस को मिली पलभर की खुशी, BJP के बढ़त बनाते ही छाई मायूसी

Haryana Chunav Result: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के नतीजे मतगणना के बाद आज जारी कर दिए जाएंगे। शुरूआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई थी लेकिन बाद में बीजेपी आगे निकल गई। हालांकि, अभी जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के साथ गठबंधन वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस आगे चल रही है।

सुबह जब वोटों की गिनती के साथ कांग्रेस हरियाणा में एकतरफा जीतती नजर आई तो कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर इकट्ठा होकर जश्न मनाने लगे। पार्टी के समर्थन में नारे लगाते हुए उन्होंने ढोल-नगाड़े बजाते हुए मिठाई भी बांटी। लेकिन मतगणना शुरू होने के 2 घंटे के बाद ही बाजी पलटने लगी। बीजेपी के बढ़त बनाते ही कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हो गए और ढोल-नगाड़े, मिठाइयां सब अंदर रख दिए गए।
यह भी देखें:Jammu Kashmir Haryana Chunav Result LIVE: हरियाणा में 49 सीटों पर आगे भाजपा

congress

बीजेपी के बढ़त बनाते ही ढोल-नगाड़े पैक

पार्टी की जीत को लेकर आत्मविश्वास से भरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा था कि पार्टी की सफलता में विश्वास राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा पहलों का परिणाम है, जो किसानों, महिलाओं और मजदूरों के लिए समर्थन करती हैं और सभी जातियों और धर्मों में समावेशिता को बढ़ावा देती हैं, जिससे जनता में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

नायब सिंह सैनी ने भाजपा की जीत पर जताया विश्वास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने का विश्वास जताया और कहा कि भाजपा ने ईमानदारी से काम किया है जबकि कांग्रेस ने बहुत भ्रष्टाचार किया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए काम करती है जबकि भाजपा सेवा के लिए काम करती है।

हरियाणा में 93 मतगणना केंद्र स्थापित

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि राज्य के 22 जिलों में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 93 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि शेष 87 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है, जहां मतगणना होगी। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए चुनाव आयोग द्वारा 90 मतगणना पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।

5 अक्टूबर को समाप्त हुए चुनाव

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में भी मतगणना जारी है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 90 सीटों के लिए तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को हुए थे। वहीं, हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान 5 अक्टूबर को समाप्त हुआ।
यह भी देखें: Tosham Chunav Results 2024 Live: शुरूआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, जानिए तोशाम से कौन चल रहा आगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+