हरियाणा में INLD-BSP गठबंधन ने कैसे बीजेपी का ज्यादा खेल बिगाड़ा और निर्दलियों ने कांग्रेस का

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी ऐसी 15 सीटों पर जीती है, जहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही है, लेकिन तीसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार को भाजपा की जीत के अंतर से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी को ऐसी 12 सीटों पर नुकसान हुआ है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का मार्जिन तीसरे नंबर के उम्मीदवार को मिलने वोट से कम रहा है।

हरियाणा में इस बार कांग्रेस मानकर चल रही थी कि 10 वर्षों का उसकी सत्ता का सूखा खत्म होने वाला है। लेकिन, भाजपा के शानदार प्रदर्शन ने उसे 5 साल के लिए और कुर्सी से दूर कर दिया है। अब जो कांग्रेस की हार और बीजेपी की जीत का विश्लेषण करते हैं तो कई दिलचस्प आंकड़े सामने आ रहे हैं।

haryana chunav

15 में से 11 सीटों पर कांग्रेस को निर्दलीयों ने रोका!
हमारे विश्लेषण के मुताबिक कांग्रेस ऐसी 15 सीटें हारी है, जहां बीजेपी की जीत का मार्जिन तीसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार को मिले वोट से कम है। इन 15 सीटों में 11 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा है। इन 11 निर्दलीय उम्मीदवारों में कई कांग्रेस के बागी भी हैं।

कांग्रेस का तीन सीटों पर आईएनएलडी-बीएसपी की वजह से बिगड़ा खेल!
वहीं तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार की हार का अंतर आईएनएलडी को मिले वोट से कम है। वहीं ऐसी 1 और सीट भी है, जहां आईएनएलडी की इस चुनाव में सहयोगी रही बीएसपी की वजह से कांग्रेस उम्मीदवार की हार हो गई है।

आईएनएलडी-बीएसपी ने 8 सीटों पर बीजेपी का रथ रोका!
लेकिन, भाजपा को इस तरह से सिर्फ 12 सीटों पर ही हार का सामना करना पड़ा है। उनमें निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या मात्र 2 ही है। 6 सीटों पर आईएनएलडी के प्रत्याशियों को जितने वोट मिले हैं, वह बीजेपी के उम्मीदवार की हुई हार के अंतर से ज्यादा हैं।

ऐसी ही दो सीटों पर पार्टी का खेल बीएसपी प्रत्याशी की वजह से बिगड़ा है। वहीं 2 सीटों पर आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर रही है, जहां उसके उम्मीदवार को मिले वोट से भी कम वोटों से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

हालांकि, यह सिर्फ एक संभावित अनुमान है और यह जरूरी नहीं कि तीसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशी को मिला वोट किसी एक ही उम्मीदवार को ट्रांसफर हो जाता।

बीजेपी का खेल बिगाड़ने वाली 12 सीटें-
1) आदमपुर
2) फतेहाबाद
3) हथिन
4) जगाधरी
5) जुलाना
6) कालांवाली
7) कलायत
8) लोहारू
9) नारायणगढ़
10) पंचकूला
11) पृथला
12) साढौरा

कांग्रेस का गेम खराब करने वाली 12 सीटें-
1) असंध
2) बधरा
3) बरवाला
4) दादरी
5) गोहाना
6) कालका
7) महेंद्रगढ़
8) नरवाना
9) राई
10) सफीदों
11) समालखा
12) सोहना
13) तोशाम
14) उचाना कलां
15) यमुनानगर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+