Haryana Election Voting: चुनाव आयोग ने मतदान के बीच बताया कितना पहुंचेगा वोटिंग का आंकड़ा?
Haryana Assembly Election 2024 Voting: हरियाणा की 90 विधान सभा सीटों के लिए एक चरण में हो रहे चुनाव के लिए शनिवार (5अक्टूबर) को वोटिंग हो रही है। लोकतंत्र के इस पर्व पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होते ही हरियाणा के वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिला।
हरियाणा की विधान सभा चुनाव के लिए हो रही वोटिंग के बीच चुनाव आयोग के नोडल ऑफीसर ने अब तक हुई वोटिंग के आधार पर ये बताया कि कि शात छह बजे तक कितने प्रतिशत होगी वोटिंग?

हरियाणा चुनाव आयोग के नोडल अधिकारी मनीष कुमार लोहान ने बताय की सुबह सात बजे से हुए मतदान में हरियाणा के वोटर काफी उत्साह में नजर आए। सभी बूथों पर सुबह समय पर वोटिंग शुरू हो गई और सुबह के चार घंटों में 25 प्रतिशत मतदान पड़ चुके हैं।
नोडल अधिकारी लोहान ने कहा ये एक उत्साहजनक संख्या है। इसके साथ ही उन्होंने बताया पिछली बार 2019 के चुनाव में वोटिं प्रतिशत 68 था और आज वोटरों के उत्साह को देखते हुए उम्मीद है कि वोटिंग का 75% का आंकड़ा पार हो जाएगा।
अधिकारी ने कहा वोटिंग के दिन का मौसम मतदान प्रतिशत को ऊपर या नीचे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने ये भी बताया कि अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
#WATCH | Chandigarh: Haryana Election Commission Nodal Officer Manish Kumar Lohan says, "... Polling on all booths started on time. So far, 25% voter turnout has been reported, which is an encouraging number... Last time the voter turnout was more than 68% and this time we hope… pic.twitter.com/sd5DEYd2eW
— ANI (@ANI) October 5, 2024
ये भी पढ़ें- Exit Polls Haryana Jammu kashmir LIVE: कुछ घंटों में सामने होंगे जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के एग्जिट पोल












Click it and Unblock the Notifications