Haryana Election 2024: कांग्रेस को लेकर विनेश फोगाट का बड़ा दावा, बोलीं- माहौल पॉजिटिव
Haryana Election 2024: हरियाणा में मतदान के दिन कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट पार्टी के प्रदर्शन को लेकर काफी आश्वस्त दिखीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि माहौल पूरी तरह सकारात्मक है। इससे पहले विनेश ने कहा 10 साल पहले जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश में खेल का स्तर बहुत अलग था और आज भी सभी खिलाड़ी ये उम्मीद कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि हम सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित रहे हरियाणा में जितने भी वर्ग है हम सबकों साथ लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज अलग-अलग एग्जिट पोल में यह दावा किया गया है कि कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। उसे 45 से लेकर 65 सीट मिलती दिख रही हैं जबकि बीजेपी को 18 से 28 के बीच सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में बीजेपी के हाथ से इस बार सत्ता जाती हुई दिख रही है।

VIDEO | Haryana elections 2024: "The atmosphere is positive (for Congress)..." says Congress candidate from Julana Assembly constituency, Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh). #HaryanaElections2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/yQ3y8F6NiX
— Press Trust of India (@PTI_News) October 5, 2024
एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद विनेश ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, लोगों ने जो 10 साल में जो अत्याचार और तकलीफें सही हैं, आज मतदान के रूप में अपना बदला लेने की ठानी थी। वह उसमें सफल रहे।कांग्रेस को धन्यवाद देती हूं और पूरा हरियाणा कांग्रेस को धन्यवाद देता है। उन्होंने इतनी मेहनत की है। सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। जो कई वर्षों से पार्टी के सदस्य हैं, सबने मिलकर बहुत मेहनत की है इसलिए यह सफलता मिली है।"
रेसलर फोगाट ने कहा, "हरियाणा की जनता के लिए खुशी का दिन है. सभी ने बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है, जिस बदलाव की तरफ हरियाणा देख रहा था लोगों ने वह बदलाव किया है. लोगों ने जो 10 साल में झेला है उसका यह रिजल्ट है।"












Click it and Unblock the Notifications