Haryana Chunav: '..हार्ट बीट बढ़ गई', वोट डालने पहुंचे सीएम नायब सैनी ने बोल दी बड़ी बात

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा की 90 विधानसभा सीटों के लिए आज एक चरण में मतदान हो रहा है। हरियाणा चुनाव लड़ रहे 1031 उम्‍मीदवारों के भाग्य का फैसला आज राज्‍य के 2 करोड़ वोटर ईवीएम में लॉक कर देंगे। वहीं हरियाणा में चल रही वोटिंग के बीच मुख्‍यमंत्री नायब सैनी ने बड़ा बयान दे डाला है।

सीएम नायब सैनी ने दावा किया कि लगातार तीसरी बार हरियाणा में बड़े मार्जिन से जीत कर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्‍होंने कहा बीते दस सालों में भाजपा ने जो काम किया उससे कांग्रेस के दिल की धड़कन बढ़ गई है। इसके साथ ही सैनी ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दे डाला है।

Nayab Saini

सीएम सैनी ने कहा कांग्रेस हमेशा से झूठ और लूट की राजनीति करती आई है, जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। कांग्रेस ने लोकसभा में कहा संविधान खत्‍म हो जाएगा, आरक्षण खत्‍म हो जाएगा। उन्‍होंने कहा आरक्षण खत्‍म करने का सबसे बड़ा चेहरा अगर किसी का सामने आया हे वो राहुल गांधी का है।

सीएम सैनी ने कहा अगर इनका डीएनए टेस्‍ट करवाया जाए तो जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब उनकी चौथी पीढ़ी के राहुल गांधी ने भी देश में आरक्षण खत्‍म करने की बात की है।

'कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा'

मीडिया द्वारा अशोक तंवर को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम सैनी ने कहा वो तो पार्टी में रहा नहीं, वो हर जगह घूम रहा है, अच्‍छा है कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इसके साथ ही नयाब सैनी ने वोटरों से वोट करने की अपील की।

सीएम सैनी का करनाल छोड़ लाडवा से लड़ रहे चुनाव

बता दें सीएम नायब सिंह सैनी इस बार के चुनाव में करनाल छोड़कर लाडवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान समय में ये सीट कांग्रेस विधायक मेवा सिंह के कब्जे में है और इस बार के चुनाव में सीएम सैनी का मुकाबला मेवा सिंह से है जिन्‍होंने 2029 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर 12637 वोट अधिक पाकर जीत हासिल क थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+