Haryana Chunav: 'हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार', टिकट मिलने के बाद बोले राज्य मंत्री सुभाष सुधा
Haryana Election 2024: हरियाणा में भाजपा ने 67 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। थानेसर सीट के लिए पार्टी ने एक बार फिर मौजूदा विधायक और राज्य मंत्री सुभाष सुधा को ही चुना है। यह उनकी तीसरी उम्मीदवारी है और कई समर्थक उन्हें बधाई दे रहे हैं। वे लोगों के बीच जाकर वोट मांगने की योजना बना रहे हैं।
राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है और कहा कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हैं। जिन्होंने तीसरी बार उनको भाजपा की टिकट दी है। उन पर विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि थानेसर विधानसभा की सीट जीत कर वह पार्टी की झोली में डालेंगे और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं, सुभाष सुधा ने कहा कि लाडवा विधानसभा से मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनाव लड़ रहे हैं। यह भी उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्य उनके प्रचार अभियान का अहम हिस्सा होंगे।
भाजपा का विकास एजेंडा
सुभाष सुधा ने बताया कि विकास उनके भावी अभियानों का मुख्य मुद्दा रहेगा। उनका मानना है कि उनके ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट देंगे। उन्होंने कहा, "इसी तरह हम भविष्य में भी विकास के नाम पर लोगों के बीच वोट मांगने जाएंगे और निश्चित रूप से हमारे काम को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी को वोट मिलेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications