हरियाणा शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, अब छात्र मनाएंगे 15 दिन की विंटर वेकेशन
Haryana News: हरियाणा में छात्रों की मौज ही मौज है, क्योंकि हरियाणा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं कि राज्य के सभी विद्दालयों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने कहा है कि स्कूल 16 जनवरी 2025 को पुन: खुलेंगे।
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली,यूपी और हरियाणा में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। कोहरे और बारिश की वजह से स्कूली छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से शिक्षा विभाग का यह फैसला छात्रों के लिए राहत भरा है।

विंटर वेकेशन का इंतजार कर रहे हरियाणा के छात्रों के लिए प्रदेश सरकार ने अच्छा उपहार दिया है। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने 15 दिन की विंटर वेकेशन की घोषणा करके छात्रों की मौज कर दी है। आपको बता दे कि फरीदाबाद, ग्रुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा प्रदेश में 15 दिन के लिए स्कूल बंद होंगे। हरियाणा सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
हरियाणा समेत इन राज्यों में भी बंद रहेंगे स्कूल
ठंड के बढ़ते कहर को देखते हुए सिर्फ हरियाणा राज्य ही नहीं बल्कि भारत के अन्य राज्यों में भी स्कूलों में अवकाश के निर्णय लिए गए है। राजस्थान में 25 दिसंबर से स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा हो चुकी है। जबकि दिल्ली और जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी शीतकालीन अवकाश के लिए स्कूल बंद करने का फैसला किया है। दिल्ली की आप सरकार ने 1 से 15 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है जबकि जम्मू-कश्मीर के स्कूल 28 फरवरी, 2025 तक बंद रहेंगे।
हरियाणा में ठंड के साथ बारिश भी हुई जिसके वजह से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। शुक्रवार और शनिवार के रात कई जिलों में झमाझम बारिश जारी रही। आपको बता दे कि मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने कहा था कि राज्य के 16 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग ने हरियाणा के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था। हरियाणा के कई जिलों हिसार, भिवानी, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद,पानीपत और सोनीपत में बीती रात बारिश हुई।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications