हरियाणा: खनन रोकने गए DSP की हत्या, अवैध खनन माफिया के लोगों ने डंपर से कुचला

नई दिल्ली, 19 जुलाई: हरियाणा ने नूह में अवैध खनन रोकने गए मेवात के डीएसपी सुरेंद्र सिंह को खनन माफियाओं ने डंपर से कुचल दिया। जिससे डीएसपी सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पचगांव की पहाड़ियों में डीएसपी का शव बरामद किया गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पुलिस को देख भागने लगे माफिया

पुलिस को देख भागने लगे माफिया

घटना गुरुग्राम से सटे नूंह जिला के तावडू थाना क्षेत्र के गांव पचगांव की है। मंगलवार को सुबह डीएसपी (तावडू) सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को पचगांव से सटी अरावली पहाड़ी पर अवैध रूप से खनन की सूचना मिली थी। खनन रोकने के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को देख खनन कर रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस टीम को देख पहाड़ी के पास खड़े डंपर चालक और खनन में लगे लोग भागने लगे।

Recommended Video

    Haryana में खनन माफिया की दबंगई, DSP को डंपर से कुचला | वनइंडिया हिंदी *News
    ट्रक रोकने के लिए आगे आए डीएसपी को कुचला

    ट्रक रोकने के लिए आगे आए डीएसपी को कुचला

    इसी बीच वाहन रोकने के लिए डीएसपी सुरेंद्र सिंह आगे आए तो डंपर चालक ने उनके ऊपर वाहन चढ़ा दिया और भाग गया। टायर के नीचे आने से डीएसपी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते है पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी नूंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल व एसडीएम व तहसीलदार तावडू घटनास्थल पर पहुंच गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीएसपी मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे।

    डिप्टी एसपी सुरिंदर सिंह इसी साल रिटायर होने वाले थे

    डिप्टी एसपी सुरिंदर सिंह इसी साल रिटायर होने वाले थे

    आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस द्वारा गांव व अरावली पहाड़ में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। मौके पर नूहं के एसपी और आईजी मौजूद हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। डिप्टी एसपी की हत्या पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि डिप्टी एसपी सुरिंदर सिंह इसी साल रिटायर होने वाले थे।हरियाणा के खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस इलाके में खनन की इजाजत नहीं है। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। घटनास्थल पर पहुंचे एसएचओ ने बताया कि डीएसपी सिर्फ स्टाफ के साथ गए थे। उनके साथ पुलिस फोर्स नहीं था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+