हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव, घर में ही किया खुद को आइसोलेट
चंडीगढ़, जनवरी 08। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में कहा है, "आज हल्का बुखार होने पर मैंने RT-PCR टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है, पिछले 48 घंटे में मैं जिस किसी के भी संपर्क में आया हूं, उनसे आग्रह है कि एहतियातन वो भी अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवा लें।"

डिप्टी सीएम ने अपने सभी कार्यक्रमों को किया रद्द
आपको बता दें कि दुष्यंत चौटाला ने आज से अगले कुछ दिन में होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। शनिवार को उन्हें हिसार में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था, जिन्हें अब टाल दिया गया है। आपको बता दें कि दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को अपने पिता अजय चौटाला के साथ जयपुर गए थे।
हरियाणा के 11 जिलों में है रेड अलर्ट लागू
आपको बता दें कि हरियाणा में कोरोना का खतरा हर दिन बढ़ता जा रहा है। राज्य के अंदर शुक्रवार को कोरोना के 3748 नए केस मिले थे। दिल्ली से सटा गुरुग्राम इस वक्त कोरोना हॉटस्पॉट बना हुआ है। वहीं राज्य के करीब 11 जिलों में रेड अलर्ट लागू है। इन 11 जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक और झज्जर का नाम शामिल है। यहां रेड अलर्ट के तहत सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications