जनता कांग्रेस की नीतियों से है परेशान, राजस्थान में तख्ता पलटने के बाद दिल्ली का रुख करेगी JJP

Dushyant Chautala: उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 110वीं जंयती राजस्थान के सीकर में 'किसान विजय सम्मान दिवस' के रुप में जननायक जनता पार्टी (JJP) के कार्यकर्ताओं ने मनाई। इस दौरान हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल भी फूंका।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जनसभा को संबोधि करते हुए कहा कि राजस्थान में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इशारों-इशारों में कहा कि राजस्थान में विधानसभा का ताला खोलने के बाद पार्टी दिल्ली की तरफ कदम बढाएगी।

Dushyant Chautala

राजस्थान के सीकर में बोलते हुए हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान की जनता प्रदेश सरकार की खराब नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार राजस्थान को लूटने का काम कर रही है। इतना ही नहीं, मौजूदा राजस्थान सरकार जनहित में कार्य करवाने की बजाय हजारों करोड़ रूपए विज्ञापन में बर्बाद कर रही है।

कांग्रेस राज में माइनिंग माफियाओं, अपराधियों, पेपर लीक गैंग का बोलबाला है। युवाओं के साथ नौकरी में भेदभाव करके अपने चेहतों को नौकरी देने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है। कहा कि ऐसे हालातों को देखते हुए यहां की जनता मिशन 2030 का नारा देने वाली कांग्रेस को 2023 में ही सता से भगाने का काम करेगी और राजस्थान में बदलाव के लिए जेजेपी का साथ देगी।

डिप्टी सीएम ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्तों से कहा कि चुनाव में अब केवल दो महीने का वक्त बचा है, इसलिए अभी से पार्टी कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। कहा कि सभी पार्टी कर्यकर्ता राजस्थान की सरकार में हिस्सेदारी और प्रदेश में बदलाव लाने के लिए चुनाव तक कड़ी मेहनत करें। ताकि राजस्थान में किसान-कमेरे वर्ग का मुख्यमंत्री बने।

इस दौरान हरियाणा के पंचायत विकास मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि जेजेपी चौधरी देवीलाल की नीतियों पर आगे बढ़ी रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी हरियाणा में अपने घोषणा पत्र के वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के गांवों में वादे मुताबिक, बच्चों के पढ़ने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण हो रहा है।

हरियाणा के राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के हित में किया था और आज जेजेपी भी उनकी नीतियों पर चलते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर सभी क्षेत्रों में जनहित के काम कर रही है। सरदार निशान सिंह ने कहा कि आज चौधरी देवीलाल की कर्मभूमि पर उमड़ा जनसैलाब राजस्थान में बदलाव की निशानी है।

उन्होंने राजस्थान के चुनावी वर्ष के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के बारे कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजस्थान से जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी मील ने कहा कि आज रैली में पहुंची भारी भीड़ ने प्रदेश में बदलाव लाने के लिए जेजेपी में विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जेजेपी का संगठन तेजी से मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

मील ने कहा कि हर वर्ग के लोगों का विश्वास जेजेपी में बढ़ रहा है इसलिए निरंतर मजबूत राजनीतिक लोग पार्टी से जुड़ रहे है। राजस्थान महिला प्रदेश अध्यक्ष रीटा सिंह ने कहा कि आज की इस ऐतिहासिक रैली से राजस्थान में व्यवस्था परिवर्तन की यात्रा आरंभ हो गई है और इस मुहीम की शुरूआत में महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+