कांग्रेस से परेशान लोग चाहते है व्यवस्था परिवर्तन, दुष्यंत चौटाला ने कहा- राजस्थान में JJP रखेगी बदलाव की नींव

25 सितंबर को देश के उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती जननायक जनता पार्टी (JJP) राजस्थान के सीकर में 'किसान विजय सम्मान दिवस' रैली करके मनाएगी। इस दौरान जेजेपी राजस्थान में बदलाव की नींव भी रखेगी। इस बात की जानकारी खुद हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटला ने मीडिया से बात करते हुए दी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा, राजस्थान में आज कांग्रेस सरकार से परेशान लोग व्यवस्था परिवर्तन चाहते है और सीकर रैली से JJP बदलाव की नींव रखेगी। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राजस्थान कांग्रेस के पोस्टरों में मिशन-2030 लिखा हुआ है जबकि राजस्थान की जनता 2023 में ही कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की तैयारी में है।

Haryana Deputy CM Dushyant Chautala

उन्होंने रहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस को 2030 का मौका ही नहीं देगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस की गुलाबी गैंग की तरह प्रदेश को बर्बाद करने के लिए राजस्थान में भी गुलाबी गैंग बनी है। कहा कि राजस्थान कांग्रेस सरकार हजारों करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च करके पैसे की बर्बादी कर रही है।

मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार में पंजाब की तरह नशा बढ़ा है, माइनिंग माफिया हावी है, यूपी, बिहार की तरह आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। राजस्थान में पिछले 13 महीनों में 17 पेपर लीक के मामले सामने आएं है और भर्ती प्रक्रिया के तहत एक ही ब्लॉक में 200 सब इंस्पेक्टर की भर्ती और एक परिवार में तीन लोगों को नौकरी देकर भेदभाव किया गया है।

कहा कि ऐसे हालातों को देखते हुए राजस्थान की जनता बदलाव चाहती है और उसमें जेजेपी अहम कड़ी साबित होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि राजस्थान में जेजेपी 25 से 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारकर राजस्थान विधानसभा का ताला जेजेपी की चाबी से खोलने का काम किया जाएगा।

चौटाला ने कहा कि राजस्थान में व्यवस्था परिवर्तन के लिए कई पूर्व विधायक, अनुभवी राजनीतिक लोग निरंतर जेजेपी से जुड़ रहे हैं। कहा कि पार्टी मजबूती से वहां चुनाव लड़ेगी और राजस्थान के हित में बदलाव के लिए कार्य करेगी। इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री पर की गई एक टिप्पणी की कड़ी निंदा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+