हरियाणा में कोरोना-संक्रमण की रफ्तार गुजरात से ज्यादा, 1 दिन में 15,786 मामले, 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मरीज

चंडीगढ़। भाजपा शासित हरियाणा प्रदेश में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। वायरस का संक्रमण फैलने की रफ्तार यहां गुजरात से भी तेज हो गई। गुजरात में जहां बीते 24 घंटों के दरम्यान 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, वहीं हरियाणा में यह संख्या 15,786 दर्ज की गई। इतना ही नहीं, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में बीते रोज 153 लोगों की मृत्यु भी हुई।

haryana covid update today: the number of total active covid patients are reached 1,08,830 and 11525 recovered in a day

राज्य के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि, प्रदेश में बीते रोज 11,525 लोग संक्रमण से मुक्त होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए। इसके अलावा कोरोना के कुल मामले बढ़कर 5,43,559 हो गए हैं। वहीं, कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 4,29,950 है। वायरस के कारण मौत के आंकड़े 4,779 दर्ज किए गए हैं।

haryana covid update today: the number of total active covid patients are reached 1,08,830 and 11525 recovered in a day

वहीं, कोरोना के सक्रिय मरीजों की बात की जाए तो हरियाणा में यह संख्या काफी चिंताजनक है। प्रदेश में अभी 1,08,830 सक्रिय मामले हैं। ​रिकवरी रेट घटकर कम हो गया है। राज्य में सबसे ज्यादा 37,547 लोग गुरुग्राम में वायरस से जूझ रहे हैं। उसके बाद 13,920 मरीजों के साथ फरीदाबाद दूसरे नंबर पर है।

haryana covid update today: the number of total active covid patients are reached 1,08,830 and 11525 recovered in a day

स्वास्थ्य विभाग के एक आॅफिसर ने बताया कि, प्रदेश में अब तक 76,02,477 कोरोना टेस्ट भी हो चुके हैं। वहीं, वैक्सीन की 38,54,442 डोज मुहैया कराई जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+