Haryana Congress Manifesto: हरियाणा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने 10 दिन में 2 बार क्यों जारी किया घोषणा पत्र?
Congress manifest Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस शनिवार सुबह चंडीगढ़ में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। महज 10 दिन में कांग्रेस का यह दूसरा घोषणा पत्र है। 18 सितंबर को दिल्ली से पहला घोषणा पत्र जारी किया गया था।
शनिवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस घोषणा पत्र जारी करते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह घोषणापत्र बहुत मेहनत से तैयार किया गया है। हमने अशोक गहलोत से बहुत कुछ सीखा है, सभी राज्यों का अध्ययन करने के बाद इसे तैयार किया गया है। मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।

शनिवार को चंड़ीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि "हमारा घोषणापत्र जनता की राय लेकर बनाया गया है। कांग्रेस जो वादा करती है वह निभाती है। भाजपा बिना तथ्यों के निराधार बात करती है। यहां कांग्रेस के 10 साल के शासन और भाजपा के 10 साल के शासन में दिन-रात का फर्क है। आप निश्चिंत रहें यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। हम अपने सभी वादें निभाएंगे।"
पहले किए थे सात वादे
10 दिन पहले कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जो घोषणा पत्र जारी किया था उसमें सात गारंटियों पर जोर दिया गया था, मगर अब घोषणा पत्र पूरे विस्तार से जारी किया गया है। शायद यही वजह है कि दस दिन में हरियाणा कांग्रेस के दो घोषणा पत्र देखने को मिले हैं।
पहले किए ये सात वादे
1. महिलाओं को शक्ति
हर माह 2000 व 500 रुपए में गैस सिलेण्डर
2. सामाजिक सुरक्षा को बल
6000 बुढ़ापा पेंशन, 6000 दिव्यांग पेंशन, 6000 विधवा पेंशन,ओपीएस बहाल
3. युवाओं को सुरक्षित भविष्य
भर्ती विधान के तहत 2 लाख पक्की नौकरी। नशा मुक्त हरियाणा
4. हर परिवार को खुशहाली
300 यूनिट फ्री बिजली। 25 लाख तक निशुल्क इलाज।
5. गरीबों को छत
100 गज का प्लॉट। 3.5 लाख की लागत से 2 कमरों का मकान
6. किसानों को समृद्धि
एमएसवी की कानूनी गारंटी। तत्काल फसल मुआवजा
7. पिछड़ों को अधिकार
जातिगत सर्वे। क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख।

अब कांग्रेस के घोषणा पत्र में
25 लाख तक का फ्री इलाज।
महिलाओं को हर माह 2 हजार की पेंशन।
सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी का वादा।
750 किसानों की याद में बनेगा स्मारक।
किसानों को शहीदों का दर्जा।
हरियाणा अनुसूचित जाति बोर्ड का गठन।
हरियाणा अन्य पिछड़ा वर्ग बोर्ड का गठन।
शिक्षकों के खाली पद भरेंगे।
राज्य शिक्षक चयन आयोग बनाया जाएगा।
श्री गुरू गोबिंद सिंह जी और संत रविदास जी के नाम पर विश्वविद्यालय।
मेवात में यूनिवर्सिटी बनाएंगे।
हर विधानसभा में एक महिला कॉलेज।
हर ब्लॉक में महिला ITI बनाएंगे।
राज्य शिक्षक सम्मान वाले शिक्षकों की सेवा में 2 साल की बढ़ोत्तरी होगी।
इंदिरा लाडली बहन सम्मान योजना।
18-60 साल तक की महिलाओं को 2000 रुपए महीना।
किसान आयोग का गठन किया जाएगा।
एमएसपी की गारंटी।
डीजल पर सब्सिडी कार्ड बनाने का काम करेंगे।
सिंचाई के लिए एसवाईएल को प्रमुखता।
गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी के चुनाव को कराने का काम करेंगे।
पंजाबी भाषा को भी पूरा सम्मान देने का काम करेंगे।
दिव्यांगों के लिए एक अलग बोर्ड बनाएंगे।
सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली करने का काम करेंगे।
पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ घाट काम करेंगे।
व्यापारी आयोग का गठन का काम करेंगे।
अर्धसैनिकों के लिए बोर्ड बनाएंगे। इसको जिला स्तर पर भी बनाया जाएगा।
ब्राह्मण आयोग के लिए एक बोर्ड गठन करने का काम करेंगे।
पंजाबी समुदाय के लोगों के लिए हरियाणा पंजाबी वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए काम करेंगे।
ड्राइवरों और कंडक्टरों को आवासीय सुविधा देंगे।
पत्रकारों को 25 लाख रुपए की सुविधा देंगे। पेंशन में भी बढ़ोतरी करेंगे।
सीनियर सिटिजन के सम्मान के लिए पूरा काम करेंगे।
मेवात कैडर में कार्यरत शिक्षकों को पूरा मान सम्मान देने का काम करेंगे।
एकमुश्त दस हजार सफाई कर्मचारी लगाए गए थे, उन्हें पक्का किया जाएगा।
सीवरेज कर्मचारियों को काम के दौरान मृत्यु होने पर 30 लाख रुपए देगी।
आवारा घूमते हुए पशुओं के लिए चारे का प्रबंधन किया जाएगा। चारा बोर्ड का गठन किया जाएगा।
हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग का गठन।
हरियाणा महिला आयोग का गठन।
हरियाणा राज्य मानवाधिकार का गठन।
हरियाणा बाल संरक्षण आयोग का गठन।












Click it and Unblock the Notifications