हरियाणा में क्रॉस वोटिंग करने वाले कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से निष्कासित, कर सकते हैं BJP ज्वॉइन

चंडीगढ़, जून 11। हरियाणा में कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई की क्रॉस वोटिंग के कारण अजय माकन राज्यसभा का चुनाव हार गए हैं, जिसके बाद से कांग्रेस के अंदर खलबली का माहौल है। पार्टी हाईकमान ने विधायक कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से बाहर कर दिया है। साथ ही उनकी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्यता को भी खत्म कर दिया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस हाईकमान ने यह फैसला राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद लिया है, जिसकी वजह से अजय माकन चुनाव हार गए थे और हरियाणा में कार्तिकेय शर्मा निर्दलीय चुनाव जीत गए।

Recommended Video

    Rajya Sabha Election Results 2022 | Kartikeya Sharma | Ajay Maken | BJP | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    Kuldeep Bishnoi

    'पार्टी ने कुलदीप बिश्नोई की अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया'

    हरियाणा कांग्रेस की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, "पार्टी ने कुलदीप बिश्नोई को घोर अनुशासनहीनता का दोषी पाया है और उनकी इस गलती को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने उन्हें निष्कासित करने का फैसला किया है।" बता दें कि हरियाणा की दो सीटों पर भाजपा के कृष्ण लाल पवार, कांग्रेस के अजय माकन और भाजपा-जेजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा चुनावी मैदान में थे।

    बीजेपी से पहले ही आ चुका है ऑफर

    आपको बता दें कि कांग्रेस से निकाले जाने से पहले ही कुलदीप बिश्नोई को बीजेपी से ऑफर आ चुका है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को ही यह कह दिया था कि कुलदीप बिश्नोई ने अपने अंतर्मन की आवाज सुनी और सही फैसला लिया, भाजपा में उनका स्वागत रहेगा। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई को पीएम मोदी और उनकी नीतियों पर विश्वास था इसलिए ही उन्होंने भाजपा का समर्थन किया, उनका बीजेपी में स्वागत रहेगा। खट्टर ने बिश्नोई का धन्यवाद भी किया।

    कुलदीप बिश्नोई पर होना चाहिए सख्त एक्शन- अजय माकन

    आपको बता दें कि इससे पहले हरियाणा कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर को कुलदीप की सदस्यता को रद्द करने की मांग को लेकर एक पत्र भी लिखा था। कुलदीप की वजह से हुई हार को लेकर खुद अजय माकन भी खासे नाराज थे। उनका कहना था कि पार्टी को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि वो पार्टी के खिलाफ गए हैं। वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा था कि कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी।

    कैसे चुनाव हार गए अजय माकन?

    शुक्रवार को हुए मतदान में बीजेपी उम्मीदवार को 31 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार को 28 और कांग्रेस के उम्मीदवार को 29 वोट मिले. हालांकि। वोटों की गणित कुछ इस तरह बनी कि कार्तिकेय विजयी घोषित हुए। दरअसल, हरियाणा के कुल 90 विधायकों में से, एक निर्दलीय ने खुद को वोटिंग से अलग किया और एक का वोट खारिज कर दिया गया। ऐसे में 88 वोट ही मतदान के लिए मान्य थे। जीतने वाले उम्मीदवार को 29.34 वोट चाहिए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+