चुनाव से ठीक पहले हरियाणा कांग्रेस ने 13 बागियों को निकाला,पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे लिप्त

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 13 नेताओं को 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया।

इस संबंध में हरियाणा कांग्रेस ने पत्र जारी किया है। यह पत्र पार्टी अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि 13 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। क्योंकि, वे पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे।

Haryana Congress

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी नेता हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने और पार्टी की ओर से उनकी अनदेखी किए जाने से नाराज थे। इसलिए, कुछ नेता निर्दलीय ही कांग्रेस उम्मीदवार के सामने चुनावी मैदान में उतर गए थे। वहीं, कुछ नेता पार्टी उम्मीदवार को सपोर्ट नहीं कर रहे थे।

पार्टी अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा, अनीता ढुल, विजय जैन, नरेश धांडे, प्रदीप गिल, सज्जन सिंह ढुल और सुनीता बत्तन जैसे प्रमुख व्यक्ति शामिल हैं, जिन सभी को छह साल के लिए पार्टी से प्रतिबंधित कर दिया गया है। निष्कासित किए गए लोगों में फरीदाबाद के तिगांव से पूर्व विधायक ललित नागर भी शामिल हैं।

उपेक्षित महसूस करते हुए ललित नागर ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया। उनके साथ ही चित्रा सरवारा और राजेश जून को भी छह साल की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया गया। इसके अलावा, निष्कासित सदस्यों की सूची में आरक्षित सीटों से चुनाव लड़ने वाले लोग भी शामिल हैं। जिनमें नीलोखेड़ी से राजीव गोंदर और दयाल सिंह सिरोही, उचाना कलां से दिलबाग संडील और विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से कई अन्य शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+