प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम सैनी ने पंचकूला में की समीक्षा बैठक
Haryana News: हरियाणा के सीएम नयाब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यन्वयन पर पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा की।
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद सीएम सैनी ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पंचकुला में प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

सीएम सैनी ने आगे लिखा कि चंडिगढ़ के बाद हरियाणा पहला प्रदेश होगा, जहां नए कानूनों के अधार पर न्याय मिलेगा। हमारे लिए प्रदेश के परिवारजनों की सेवा, सुरक्षा और सहयोग सबसे अहम है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि प्रदेश की नॉन- स्टॉप सरकरा तय सीमा से पहले इन नए कानूनों को पूर्ण रुप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नशा तस्करों और गैंगस्टरों को चेतावनी देते हुए सीएम सैनी ने लिखा कि हरियाणा प्रदेश में नशा तस्करों और गैंगस्टरों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा सरकार ने अपराध व नशा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में लाए गए इन ऐतिहासिक कानूनों से भारतीय न्याय प्रणाली अत्याधुनिक, समयबद्ध और अत्यंत जवाबदेह बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
बता दे कि नशा को लेकर हरियाणा सरकार हमेशा सख्त रहती है। उन्होंने पहले भी कहा था कि राज्य में नशा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव कोशिश करें। सीएम ने नशे के खिलाफ बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल से सम्मानित करने और गांव को नशा मुक्त करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहन देने की घोषणा पहले से ही कर रखी है।












Click it and Unblock the Notifications