हरियाणा सीएम मनोहर 2000 भक्‍तों के साथ प्रभु राम के दर्शन के लिए जाएंगे अयोध्‍या, इस तारीख को फुल हुई ट्रेन

रामनगरी अयोध्‍या में नवनिर्मित राम मंदिर में विराजित प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जाएंगे। इतना ही नहीं मुख्‍यमंत्री के साथ 2000 राम-भक्‍त हरियाणा से अयोध्‍या जाएंगे।

cm

ये ही वजह हे कि हरियाणा से अयोध्‍या राम दर्शन के लिए जाने वाली इंडियन रेलवे वाली आस्‍था वाली ट्रेन फुल बुक हो चुकी है। सीएम खटृर राम भक्‍तों के साथ अयोध्‍या 8 फरवरी को जाएंगे और वहां पर रामलला के दर्शन करेंगे।

अयोध्‍या जाने के लिए आस्‍था ट्रेन में रामभक्‍तों में विश्‍व हिंदू परिषद, स्‍वयं सेवक संघ (आरएसएस) के जिला स्तर के पदाधिकारी और संतों के लिए सीटें रिजर्व की गई है। इन सभी लिस्‍ट रेलवे को सौंपी जा चुकी है।

हरियाणा से अयोध्‍या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन आठ फरवरी को सुबह 11 बजे हिसार से राम भक्‍ताें को लेकर रवाना होगी और 11.30 पर हांसी, 1.10 भिवानी, 1.35 पर कलानौर, 2.30 पर रोहतक पहुंचेंगी। 3.30 पर शकूर बस्ती पहुंचेगी। इसके बाद द 3.50 मिनट पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। नौ जनवरी को सुबह पांच बजे ट्रेन रामनगरी अयोध्‍या पहुंचेगी इसके बार ये रामलला के दर्शन करने राम मंदिर में जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+