हरियाणा की खट्टर सरकार ने दिया दशहरा गिफ्ट, 14 जिलों की 303 अनधिकृत कॉलोनियों को किया वैध
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दशहरें से पहले नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री खट्टर ने राज्य के 14 जिलों की 303 अनधिकृत कॉलोनियों को वैध करने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा नगर निकाय सीमा से बाहर अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वलो निवासी लंबे समय से जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं, सरकार उनकी परेशानियों को समझते हुए इन कॉलोनियों को नियमित करने की पहल की है।

सीएम खट्टटर ने कहा जो कॉलोनियां शहरी क्षेत्रों के नियंत्रित क्षेत्रों के बाहर बनीं हैं उनके लिए हमने सोचा है कि ऐसी अनाधिकृत कॉलोनियों का पंजीकरसा करवाकर उन्हें नियमित किया जाय। हमारी सरकार ने ऐसी ही राज्य के 14 जिलों के अरबन और ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली 303 कॉलोनियों को वैध करने का निर्णय किया है।
सीएम ने बताया 31 जनवरी 2024 तक और कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने ऐलान किया कि गरीबों को सस्ते घर मुहैय्या करवाए जाएंगे और उन्हें सस्ता लोन भी दिया जाएगा।
चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम ने बाताया 2014 से 2022 तक हमने 84 अनधिकृत कॉलोनियों को शहरी निकाय क्षेत्र मे पंजीकृत करके वैध किया। इसके बाद 17 अगस्त 2023 को नगर पालिका की 211 कॉलोनियां और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की 238 कॉलोनियां को वैध किया।
अब उसी क्रम में मैं शहरी क्षेत्र में आने वाली 193 कॉलोनियों को स्थानीय निकाय में वैध करने की घोषणा कर रहा हूं। इसके अलावा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से 110 कॉलोनियों को वैध कर रहा हूं।
इसके साथ ही सीएम खट्टर ने कहा कि भविष्य में ऐसी अवैध कॉलोनियां ना बनें, इसके लिए हमने सख्ता प्रवाधान किए हैं। जहां भी ऐसी अवैध कॉलोनियां होगी हमने रजिस्ट्रियों पर पूरी तरीके से रोक लगा दी है। उन्होंने कहा जिन जगहों पर प्रशासन और सरकार की आंख में धूंल झोंकर गुपचुप तरीके से अवैध निर्माण हो रहा है वहां पर ध्वस्तीकरण तेजी से करवाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications