रक्षा मंत्रालय में 'अग्निवीरों' को 10% आरक्षण देने का फैसला सराहनीय: हरियाणा सीएम

चंडीगढ़, 19 जून: केंद्र सरकार के सेना भर्ती के नए मॉडल 'अग्निपथ' योजना को लेकर एक तरफ जहां युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'अग्निवीरों' के लिए कई ऐलान किए हैं। शनिवार को रक्षा मंत्रालय ने अग्निवीरों को बड़ी सौगात देते हुए नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले 'अग्निवीरों' के लिए रक्षा मंत्रालय में नौकरी की रिक्तियों के 10% को आरक्षित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का हरियाणा के सीएम मोनहर लाल खट्टर ने सराहनीय बताया है।

Haryana CM

रक्षा मंत्री कार्यालय की ओर से अग्निवीरों के लिए की गई घोषणा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए हरियाणा सीएम ने कहा कि रक्षा मंत्रालय में 'अग्निवीरों' को 10% आरक्षण देने का फैसला सराहनीय है। इससे पहले मनोहर सरकार ने इस बात का ऐलान किय था कि सरकारी नौकरियों में अग्निपथ' योजना के अग्निवीरों को हरियाणा में प्राथमिकता देगा। इसी के साथ उनको अच्छा वेतन भी मिलेगा।

Recommended Video

    Agnipath Scheme: Violence में शामिल युवा नहीं बन पाएंगे Agnivir | वनइंडिया हिंदी | *News

    सीएम खट्टर ने ऐलान करते हुए कहा था कि हरियाणा सरकार की तरफ से 75 फीसदी अग्निवीरों को राज्य की सरकारी नौकरियों में वरियता दी जाएगी। इसी के साथ उन्होंन आश्वासन दिया कि अन्य नौकरियों में भी उन्हें प्राथमिकता देने की योजनाएं बनाए जाएगी। सीएम ने अपनी घोषणा में का था कि हरियाणा सरकार की ओर से मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि 75% अग्निवीरों (जिन्हें सशस्त्र बलों से 4 साल की सेवा के बाद राहत दी जाएगी) को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी, यदि वे एक चाहते हैं। अन्य नौकरियों में भी उन्हें प्राथमिकता देने की इसी तरह की योजनाएं बनेंगी।

    उन्होंने यह भी दावा किया था कि अग्निवीरों को अच्छा पारिश्रमिक दिया जाएगा। पहले साल उन्हें 4.76 लाख रुपये दिए जाएंगे, जो बढ़कर 6.96 लाख रुपए हो जाएंगे। जब वे 4 साल बाद वापस आएंगे तो उन्हें करीब 12 लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्हें अन्य लाभ, भत्ते और बीमा दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+