'ड्रग्स को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे', सीएम खट्टर ने कहा-सरकारी तंत्र उठा रहा है सख्त कदम

Drug Free Haryana अभियान के तहत प्रदेश में मनोहर लाल सरकार ड्रग्स को लेकर बेहद कड़े और सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पिछले 9 महीनों में 454 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। इतना ही नहीं, 315 तस्करों के खिलाफ 315 एफआईआर भी दर्ज की है।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार 1 अक्टूर को रोहतक में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'हम ड्रग्स को बर्दाश्त नहीं करेंगे। नशा तस्करों के खिलाफ अधिकारी सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। NDPS अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं और आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।'

Haryana CM Manohar Lal Khattar

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने बताया कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त भी किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको कहीं भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना दे सकते हैं।

सीएम खट्टर ने कहा कि सूचना देने वाले का नाम व पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा। इस दौरान मीडिया कर्मियों द्वारा साइक्लोथॉन यात्रा के प्रभाव पर सवाल पूछा गया। जिसका जवाब देते हुए सीएम खट्टर ने कहा, पहली बात साइक्लोथॉन का प्रभाव, फिजिकल पैरामीटर से नहीं नापा जाता कि किस कार्यक्रम का कितना प्रभाव हुआ है।

जनजागृती जब होती है तो उसमें कितनी लोग आते है और उसका किताना उत्साह होता है। हम देखा है कि साइक्लोथॉन रैली में करीब 1.60 लाख लोगों ने भाग लिया है। लगभग 5 लाख लोगों ने इस कार्यक्रम का स्वागत किया है। जब ऐसे अभियान को आगे बढ़ाया जाता है कि तो इससे माहौल बनता है, संदेश जाता है कि नशा अच्छी चीज नहीं है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ड्रग्स को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही, हमारा जो सरकारी तंत्र है वह ड्रग्स तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। रोजाना NDPS अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। कही सप्लायर्स पकड़े जा रहे है तो कही उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+